
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 जनवरी 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार में राजनीतिक संकट जारी है. इसी बीच मांझी की ओर से दो टूक कहा गया है कि जहां पीएम मोदी, वहां HAM. उनके इस कथन से जहां तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है तो वहीं, राहुल गांधी के लिए भी ये करारे झटके वाली बात है.नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़के को दौड़ाते हुए दिख रहे हैं.
बिहार में राजनीतिक संकट जारी है. इसी बीच मांझी की ओर से दो टूक कहा गया है कि जहां पीएम मोदी, वहां HAM. उनके इस कथन से जहां तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है तो वहीं, राहुल गांधी के लिए भी ये करारे झटके वाली बात है.नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़के को दौड़ाते हुए दिख रहे हैं. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
Bihar Political Crisis News Live: कल शाम 4 बजे शपथ ले सकते हैं नीतीश, 9वीं बार बनेंगे बिहार के सीएम!
हिंदुस्तानी आवास मोर्चा (HAM) के चार विधायकों की मीटिंग शुरू हो गई है. पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में ये मीटिंग हो रही है. RJDऔर बीजेपी दोनों ही तरफ से मांझी को अपनी तरफ लाने की कोशिश जारी है. वहीं, रविवार सुबह 10 बजे जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक है. उसके बाद सीएम हाउस में ही एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी. बैठक के बाद नीतीश राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे और साथ ही एनडीए विधायकों के समर्थन वाला लेटर देंगे. फिर 4 बजे शपथ ग्रहण होगा.
'जहां PM मोदी वहां HAM...', मांझी की दो टूक, लालू और राहुल गांधी को बड़ा झटका बिहार में राजनीतिक संकट जारी है. सूत्रों के मुताबिक JDU और राजद दोनों में ही हलचल की स्थिति है. अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि बिहार में सरकार स्थिर है या गिरने वाली है. नीतीश, लालू-तेजस्वी का साथ छोड़कर एक बार फिर NDA में जाने वाले हैं. वहीं हर दल अपनी ओर से जोड़-तोड़ में लग गया है. इसी बीच बड़ खबर जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से आई है. मांझी की पार्टी HAM ने शनिवार को विधायक दल की बैठक की. बैठक खत्म होने के बाद सामने आया कि वह NDA के साथ ही हैं. मांझी की ओर से दो टूक कहा गया है कि जहां पीएम मोदी, वहां HAM. उनके इस कथन से जहां तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है तो वहीं, राहुल गांधी के लिए भी ये करारे झटके वाली बात है.
दिल्ली में सरेबाजार युवक को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से रेता गला, CCTV फुटेज देख रूह कांप जाएगी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़के को दौड़ाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान वो पहले उस लड़के को गोली मारते हैं, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने की कोशिश करते हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
Land For Job Scam केस में राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को समन, दिल्ली कोर्ट में 9 फरवरी को पेशी बिहार में राजनीतिक संग्राम के बीच लालू फैमिली की मुश्किलें बढ़ गई है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे दो-दो हाथ करने की तमाम तैयारी कर चुके हैं तो दूसरी तरफ घोटाला केस में परिवार के कई सदस्यों को समन भेजा गया है. दिल्ली की एक अदालत ने ईडी की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए राबड़ी देवी, हेमा यादव, मीसा भारती, अमित काटयाल, हृदयनंद चौधरी और अन्य को 9 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



