
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 27 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: मुंबई में स्थित ईडी दफ्तर में रविवार तड़के आग लगने की खबर सामने आई. एजेंसी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित कैसर-ए-हिंद इमारत में भीषण आग लग गई. इसी इमारत में ईडी की दफ्तर भी स्थित है. पहलगाम टेरर अटैक के बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन जारी है. अब सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा जिले की नाज कॉलोनी इलाके में देर रात लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक सक्रिय आतंकवादी जमील अहमद के घर को उड़ा दिया है.
मुंबई में स्थित ईडी दफ्तर में रविवार तड़के आग लगने की खबर सामने आई. एजेंसी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित कैसर-ए-हिंद इमारत में भीषण आग लग गई. इसी इमारत में ईडी की दफ्तर भी स्थित है. पहलगाम टेरर अटैक के बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन जारी है. अब सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा जिले की नाज कॉलोनी इलाके में देर रात लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक सक्रिय आतंकवादी जमील अहमद के घर को उड़ा दिया है. पहलगाम हमले के बाद अब तक सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को घरों को जमींदोज कर दिया है. इसी बीच पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि भारत ने अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया. भारत द्वारा PoK में झेलम का पानी भरने के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में आपातकाल घोषित कर दिया है. वहीं, पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार संबंधों के निलंबन के बाद देश में दवाओं की कमी न हो यह सुरक्षित करने के लिए आपातकालीन उपाय शुरू किए हैं. पढ़े रविवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1. मुंबई में ED दफ्तर की बिल्डिंग में लगी आग, इसी ऑफिस में कई राजनेताओं के खिलाफ चल रही जांच
महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में स्थित ईडी दफ्तर में रविवार तड़के आग लगने की खबर सामने आई. एजेंसी के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित कैसर-ए-हिंद इमारत में भीषण आग लग गई. इसी इमारत में ईडी की दफ्तर भी स्थित है. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दस से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
2. आतंकियों की खैर नहीं! पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किए 9 दहशतगर्दों के घर, Video
पहलगाम टेरर अटैक के बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन जारी है. अब सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा जिले की नाज कॉलोनी इलाके में देर रात लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक सक्रिय आतंकवादी जमील अहमद के घर को उड़ा दिया है. पहलगाम हमले के बाद अब तक सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को घरों को जमींदोज कर दिया है.
3. पाकिस्तान: मुजफ्फराबाद में अचानक आई 'बाढ़', इमरजेंसी घोषित... भारत का नाम लेकर छटपटाने लगी PAK मीडिया

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








