
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 सितंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 सितंबर 2022 की खबरें और समाचार: राजस्थान के सियासी संकट पर अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को जानकारी दे दी है. वहीं, जेपी नड्डा को 2024 के लोकसभा चुनाव तक एक्सटेंशन मिल सकता है.
राजस्थान के सियासी संकट पर अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को जानकारी दे दी है. महाराष्ट्र में छात्र-छात्राओं से भरी बस रिवर्स लेते समय पलट गई. वहीं, जेपी नड्डा को 2024 के लोकसभा चुनाव तक एक्सटेंशन मिल सकता है. इसके अलावा इस बार नवरात्रि में रेलवे ने यात्रियों के लिए स्पेशल सात्विक थाली की व्यवस्था की है.
1- राजस्थान संकट पर सोनिया गांधी ने मांगी लिखित रिपोर्ट, अजय माकन ने बताईं मीटिंग की बड़ी बातें अजय माकन ने कहा कि कोई प्रस्ताव अगर पास किया जाता है तो उस पर शर्तें नहीं लगाई जातीं. कांग्रेस में यह परंपरा नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि विधायकों की ओर से तीन शर्तें रखी गई थीं. अजय माकन के मुताबिक विधायकों की ओर से ये शर्त रखी गई थी कि नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला 19 अक्टूबर के बाद हो. दूसरी शर्त ये थी कि विधायकों से ग्रुप में ही बात की जाए. एक-एक विधायक से बात न की जाए और ये बात खुद अशोक गहलोत ने कही.
2- महाराष्ट्र में छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल बस रिवर्स लेते समय पलटी, देखें दिल दहला देने वाला Video महाराष्ट्र के अंबरनाथ से दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है. अंबरनाथ पूर्व के ग्रीन सिटी परिसर क्षेत्र में सोमवार सुबह छात्र-छात्राओं को ले जा रही एक स्कूल बस रिवर्स लेते समय हादसे का शिकार हो गई. गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने बस को रिवर्स लिया था. इसी दौरान अनियंत्रित बस पलट गई.
3- जेपी नड्डा को मिलेगा एक्सटेंशन, लोकसभा चुनाव तक बने रहेंगे BJP अध्यक्ष पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा को अप्रैल-मई 2024 तक के लिए एक्सटेंशन मिल सकता है. यानी लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा ही पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. अभी फिलहाल बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं होगा. लोकसभा चुनाव और कुछ महत्वपूर्ण राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फैसला लिया गया है.
4- एक-दो नहीं चार्ली डीन ने 72 बार छोड़ी थी क्रीज, 73वीं बार में दीप्ति शर्मा ने कर दिया रनआउट! अब जर्नलिस्ट पीटर डेला पेन्या ने इंग्लिश खिलाड़ियों को आईना दिखाया है. पेना ने ट्वीट किया, 'चार्लेट डीन ने नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर 73 बार जल्दी क्रीज छोड़ी, जिसमें वह गेंद भी शामिल थी, जिस पर वह आउट हुई थी. यानी कि चार्लोट डीन ने 85% से गेंदों के डिलीवर होने से पहले ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्रीज छोड़ दिया था. मूल रूप से एक ओवर में वह एक ओवर में लगभग 5 बार जल्दी क्रीज से निकल जा रही थीं.
5- नवरात्रि में ट्रेन में आपकी सीट पर पहुंच जाएगी व्रत की थाली, इस नंबर पर करना होगा फोन नवरात्रि के दिनों में ट्रेन में सफर करने वालों के लिए IRCTC ने एक शानदार पहल करते हुए सात्विक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की है. यानी नवरात्रि के दिनों में अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो आपको खाने-पीने के सामानों को ले करके परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. ई-कैटरिंग के माध्यम से आईआरसीटीसी आपको आपकी सीट पर सात्विक भोजन की थाली उपलब्ध कराएगा. हम आपको उन स्टेशनों की जानकारी भी दे रहे हैं, जहां पर नवरात्रि स्पेशल थाली की व्यवस्था है और उस स्टेशन से गुजरते समय आपको आपकी सीट पर सात्विक भोजन की थाली पहुंच जाएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



