
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 मई, 2024 की खबरें और समाचार: शनिवार का दिन हादसों का ऐसा दिन रहा कि इसमें कई बच्चों की जान चले गई. देर रात दिल्ली के विवेक विहार के बेबी सेंटर में आग लगने से 7 बच्चे झुलसकर मर गए वहीं गुजरात के एक गेमिंग जोन में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई. आईपीएल में आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा.
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक शिशु देखभाल केंद्र में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है. वहीं गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई जिसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में तब्दील हो गया है. इसके आज आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की संभावना है. आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पढ़ें आज की बड़ी पांच खबरें-
दिल्ली में भी आग से हादसा, बेबी केयर सेंटर में आग से झुलसकर 7 नवजात की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है. 12 बच्चों को कल देर रात रेस्क्यू कराया गया था उसमें से अस्पताल मे इलाज के दौरान 7 बच्चों की मौत हुई है. 5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है एक बच्चा वेंटीलेटर पर रखा हुआ है.दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि उसे रात 11.32 बजे विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना मिली थी. नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया.
राजकोट: छुट्टी वाला दिन, 99 रुपये वाली स्कीम, Exit का एक ही रास्ता... TRP गेमिंग जोन में आग से 27 मौतों की दर्दनाक कहानी! गुजरात के राजकोट में टीआरपी (TRP) गेम जोन में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं. शनिवार को आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. गेमिंग जोन में आग लगने के वक्त अच्छी-खासी संख्या में लोग मौजूद थे, क्योंकि शनिवार को छुट्टी का दिन था, छुट्टी के दिन भीड़ जुटाने के लिए गेमिंग जोन के मैनेजमेंट ने 99 रुपये एंट्री फीस की स्कीम थी. छुट्टी का दिन होने और मात्र 99 रुपये फीस होने की वजह से वहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी.
समंदर से तबाही लेकर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'रेमल'! 21 घंटे के लिए बंद रहेगा कोलकाता एयरपोर्ट, अलर्ट जारी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ में तब्दील हो गया है. इसके आज आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.इस मानसून प्री सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवाती तूफान है.
कोलकाता या हैदराबाद में से किसका फहरेगा परचम? IPL फाइनल में ये खिलाड़ी बनेंगे एक्स-फैक्टर... जानें सब कुछ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 अब अपने अंतिम छोर पर आ गया है, फाइनल की तारीख आ गई है. 73 मैचों के बाद आज (26 मई) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल फाइनल का 'खेला' मुकर्रर हुआ है.अब सवाल है 2024 आईपीएल की इस निर्णायक जंग को कौन जीतेगा..? क्या ओस की भूमिका फाइनल मैच में रहेगी. कौन से खिलाड़ी फाइनल का मिजाज बदलेंगे, आइए आपको बताते हैं. आईपीएल की खिताबी जंग कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच है.
लोकसभा चुनाव: छठे फेज में हुआ अबतक का सबसे कम मतदान, 61.20% रहा वोटिंग का आंकड़ा लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रात 11.45 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 61.20 प्रतिशत मतदान हुआ- जो सभी चरणों में सबसे कम है. सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा. पांचवें चरण में मतदान इससे थोड़ा अधिक यानी 62.20 प्रतिशत रहा था. चुनाव आयोग ने कहा कि आंकड़े अनुमानित हैं और इन्हें अभी अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदान प्रतिशत कुछ बढ़ा हुआ आ सकता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



