
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 फरवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 फरवरी, 2024 की खबरें और समाचार: हरियाणा के बहादुरगढ इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष की सरेआम गोलियों से भूनकर की गई हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. किसान आज अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं.
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल नेता नफे सिंह की हत्या पर सियासत गर्म हो गई है. विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमले कर रहे हैं. संदेशखाली मामले में आरोपी शाहजहां शेख के भाई सिराज पर अब पुलिस का शिकंजा कसा है और उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं. किसान आंदोलन को फिर तेज करने की कोशिश की जा रही है.आज संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकाल रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथे टेस्ट का परिणाम आने की पूरी संभावना है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
कई KM तक पीछा किया, 50 राउंड फायरिंग, गाड़ी गोलियों से छलनी... नफे सिंह राठी हत्याकांड को ऐसे दिया गया अंजाम हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है.नफे सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में दो डीएसपी और स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है.आई10 कार में आए शूटरों ने राठी पर रविवार को उस वक्त हमला किया जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी.
Farmers Protest: यमुना एक्सप्रेसवे पर अलर्ट, स्टेट और नेशनल हाईवे पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज MSP समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन जारी है. किसान 13 फरवरी से पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) आज 'WTO क्विट डे' मनाने जा रहा है. इसके तहत किसान दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे पर अपने ट्रैक्टर खड़े करेंगे. हालांकि, किसानों का दावा है कि इस दौरान ट्रैफिक जाम नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन फिर भी पुलिस अलर्ट मोड पर है.
संदेशखाली: 'जमीनें हड़पी, ग्रामीणों पर अत्याचार', TMC नेता शाहजहां शेख के भाई पर 100 FIR संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. विपक्ष लगातार ममता सरकार पर हमला करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है. अब जानकारी आ रही है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली थाने में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के भाई शेख शिराजुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में जमीन हड़पने और अत्याचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.
IND vs Eng 4th Test: 76 रनों की वो साझेदारी... जिसने पलट दिया रांची टेस्ट, आज भारतीय बल्लेबाजों पर जीत की जिम्मेदारी भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में जारी है. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उसने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए. तीसरे दिन (25 फरवरी) स्टम्प के समय यशस्वी जायसवाल 16 और कप्तान रोहित शर्मा 24 रन पर नाबाद लौटे. आज भारत को जीत के लिए 152 रन और बनाने हैं, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं.
पाकिस्तान में महिला के 'कपड़ों' पर भड़के लोग, चारों तरफ से घेरा और फिर... सामने आया खौफनाक VIDEO पाकिस्तान में भीड़ ने एक महिला के साथ जो किया, वो देखकर किसी की भी रुह कांप जाए. एक अकेली महिला को भीड़ ने अचानक घेर लिया. इसके पीछे की वजह उसके कपड़ों पर बताया गया. महिला ने अरबी में प्रिंटेड ड्रेस पहना था. मगर पाकिस्तान के लोगों को लगा कि ये कुरान की आयतें हैं. भीड़ ने महिला पर ईशनिंदा का आरोप लगाया. गनीमत रही कि पुलिस महिला की मदद के लिए सही वक्त पर पहुंच गई. उसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रखा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



