
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 अप्रैल 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 अप्रैल 2023 की खबरें और समाचार: यूपी एसटीएफ के पूर्व अधिकारी का दावा है कि गुड्डू ने फरारी के लिए अतीक के नहीं बल्कि अपने सिंडिकेट का इस्तेमाल किया है. एनसीईआरटी द्वारा हटाए गए चैप्टर्स को केरल शिक्षा बोर्ड शामिल कर सकता है.
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 अप्रैल 2023 की खबरें और समाचार: यूपी एसटीएफ के पूर्व अधिकारी का दावा है कि गुड्डू ने फरारी के लिए अतीक के नहीं बल्कि अपने सिंडिकेट का इस्तेमाल किया है. एनसीईआरटी द्वारा हटाए गए चैप्टर्स को केरल शिक्षा बोर्ड शामिल कर सकता है. काबुल एयरपोर्ट पर करीब दो साल पहले हुए आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड को तालिबान ने ढेर कर दिया है. WFI के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों ने धमकाने के आरोप लगाए हैं.
1- 16 साल की उम्र में पहली हत्या, इटावा से प्रयागराज तक बमबाजी... जानिए गुड्डू मुस्लिम का सुल्तानपुर कनेक्शन
गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल मर्डर केस में फरार है. यूपी एसटीएफ के पूर्व अधिकारी का दावा है कि गुड्डू ने फरारी के लिए अतीक के नहीं बल्कि अपने सिंडिकेट का इस्तेमाल किया है. उसके कई माफियाओं से अच्छे संबंध हैं. इनमें से कई आज माननीय हो चुके हैं. ऐसे में वह आसानी से पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा है.
2- मुगल दरबार और इस्लाम के चैप्टर शामिल कर सकता है केरल शिक्षा बोर्ड, SCERT की मीटिंग में चर्चा
एनसीईआरटी ने भारतीय इतिहास के चैप्टर से मुगल दरबार और शासक विषय को हटा दिया है. इसके साथ ही 11वीं कक्षा की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति और समय की शुरुआत के चैप्टर हटा दिए गए हैं. विपक्षी दलों और कई इतिहासकारों ने इसका विरोध भी किया. वहीं केरल शिक्षा बोर्ड ने इन चैप्टर्स को सिलेबस में शामिल रखने का फैसला किया है.
3- काबुल एयरपोर्ट पर हमले का मास्टरमाइंड ढेर, सुसाइड अटैक में 13 US सैनिकों समेत 180 लोगों की गई थी जान

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



