
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 जनवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 जनवरी, 2024 की खबरें और समाचार: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. राम मंदिर में पहले दिन भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है. राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जाएगा.
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को छावनी में बदलने की तैयारी है. परेड देखने आए लोगों की जूतों और जैकेट पर भी सुरक्षाकर्मियों की विशेष नजर रहेगी. अयोध्या मे पहले दिन यानि मंगलवार कोभक्तों ने 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया. जनवरी खत्म होने को है लेकिन दिल्ली की ठंड में कमी देखने को नहीं मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर में आज भी कड़ाके की ठंड है और कई इलाकों में घना कोहरा छाया है. भारत और इंग्लैंड के बीच आज से हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
Republic Day: संसद बवाल कांड से सबक, गणतंत्र दिवस की परेड में जूतों और जैकेट पर होगी विशेष नजर, तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरेंगे लोग देश शुक्रवार (26 जनवरी) को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड को लेकर खास तैयारी की गई है. वहीं, संसद बवाल कांड से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी पूरी कर ली है. इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी. कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा. खासतौर पर जूतों और जैकेट पर नजर रखी जाएगी.
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में दिल खोलकर दान, पहले दिन 3.17 करोड़ का चढ़ावा, दो दिन में 7.5 लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में राललला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन मंगलवार को भक्तों द्वारा 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा (Donation) चढ़ाया गया. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया.
भगवा ध्वज के अपमान पर मुस्लिम युवक को पीटा, कपड़े फाड़े, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दर्ज की FIR तेलंगाना के संगारेड्डी में एक मुस्लिम युवक ने भगवा ध्वज का "अपमान" करने वाली रील सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जिसके बाद लोग भड़क गए. लोगों ने आरोपी को ढूंढ निकाला और फिर जमकर पिटाई की और नग्न करके घुमाया. रील में मुस्लिम युवक भगवा ध्वज, जिसमें हिंदू धार्मिक प्रतीक 'ओम' अंकित हैं उसे अपमानजनक तरीके से पैंट के अंदर डालता हुआ दिख रहा है. इतना ही नहीं यह युवक इस दौरान अपशब्दों का भी प्रयोग करता हुआ नजर आया.
Delhi Weather: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, अभी राहत के आसार नहीं, जानें मौसम का पूरा हाल कहा जाता है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम करवट लेने लगता है और ठंड कम होने लगती है लेकिन ऐसा लगता है कि इस बार मौसम नए पैरामीटर बनाने को तैयार है. जनवरी खत्म होने को है लेकिन दिल्ली की ठंड में कमी देखने को नहीं मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर में आज भी कड़ाके की ठंड है और कई इलाकों में घने कोहरे ने भी अपने पैर पसारे हुए हैं. ठंड इतनी है कि अब पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. ठंड के साथ-साथ दिल्ली प्रदूषण से भी जूझ रही है.
India Playing 11 Vs England 1st Test: विराट कोहली के बगैर उतरेगी भारतीय टीम... इंग्लैंड के खिलाफ क्या होगी प्लेइंग-11 भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच आज से हैदराबाद में टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला है. मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल में खेला जाएगा.इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस के दौरान ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान करेंगे. भारतीय टीम विराट कोहली की गैरमौजूदगी में यह मुकाबला खेलेगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



