
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 जनवरी 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां वजीर हसन रोड पर बनी एक 5 मंजिला इमारत गिर गई. इमारत में 14-15 परिवार रहते थे. पिछले 12 घंटे से रेसक्यू जारी है. अब तक 15 लोगों को निकाला जा चुका है. जबकि 3 लोग मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है.
आज की खास खबर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां वजीर हसन रोड पर बनी एक 5 मंजिला इमारत गिर गई. इमारत में 14-15 परिवार रहते थे. पिछले 12 घंटे से रेसक्यू जारी है. अब तक 15 लोगों को निकाला जा चुका है. जबकि 3 लोग मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है.
JNU में बत्ती गुल, इंटरनेट बंद, पत्थरबाजी... BBC की बैन डॉक्यूमेंट्री पर बवाल की पूरी कहानी
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर बवाल का केंद्र बन गया है. इस बार गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की बैन डॉक्यूमेंट्री 'India: The Modi Question' ने कैंपस में तनाव पैदा कर दिया है. हालात ऐसे बन गए हैं कि डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव किया गया, इंटरनेट बंद करने के साथ ही बिजली भी काट दी गई. हालांकि बाद में कैंपस में बिजली बहाल कर दी गई. ये बवाल इसलिए हो रहा है कि क्योंकि कुछ दिन पहले ही जेएनयू ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ना दिखाने का फैसला किया था, लेकिन JNUSU ने ऐलान कर दिया कि वो अपनी तरफ से छात्रों के लिए डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेगा.
Lucknow building collapse: 12 घंटे से रेस्क्यू जारी, अभी भी 3 लोग फंसे, बिल्डिंग मालिक सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां वजीर हसन रोड पर बनी एक 5 मंजिला इमारत गिर गई. इमारत में 14-15 परिवार रहते थे. पिछले 12 घंटे से रेसक्यू जारी है. अब तक 15 लोगों को निकाला जा चुका है. जबकि 3 लोग मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मलबे में फंसे लोगों से लगातार बातचीत जारी है. उन्हें ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है. उधर, बिल्डिंग के मालिक सपा के किठौर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंसूर के बेटे नवाजिश मंसूर को हिरासत में ले लिया गया.
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, मेट्रो पर भी असर, गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कई सड़क मार्ग बंद किए जाते हैं या कुछ समय के लिए रूट्स डायवर्जन किया जाता है. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) की ओर से भी विशेष इंतजाम किए जाते हैं. इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड के अलावा लाल किले पर भारत पर्व भी आयोजित होने जा रहा है. ये पर्व 26 से 31 जनवरी तक चलेगा. इसकी वजह से भी कुछ रास्तों में बदलाव किया गया है. दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



