
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं. महाराष्ट्र में जहां एक बार फिर महायुति की सरकार बनेगी तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक सरकार बनाने जा रहा है. पर्थ टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की महाविजय हुई है और बीजेपी ने अकेले ही 132 सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य में सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. शिंदे बोले तीनों मिलकर तय करेंगे. झारखंड में हेमंत सोरेन ने जबरदस्त वापसी की है. जीत के बाद यहां आज इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक होगी. आज साहित्य आजतक का आखिरी दिन है जिसमें प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे. पर्थ टेस्ट में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत दूसरी पारी में शानदार बढ़त हासिल कर ली है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
महाराष्ट्र के नतीजों का देश की राजनीति पर कितना पड़ेगा असर? 6 पॉइंट्स में समझें
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का सफाया हो गया है. महायुति ने 288 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 233 सीटें जीत ली हैं. जबकि एमवीए सिर्फ़ 49 सीटों पर सिमट गया है. भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 132 सीटों पर विजय पताका फहराया है. बीजेपी की ये जीत बहुत बड़ी है, इसका असर आगे भी दिखेगा, ऐसा इसलिए, क्योंकि महाराष्ट्र एक प्रयोगशाला बन गया है और विधानसभा चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति को कई तरह से प्रभावित करने वाले हैं.
'बंटेंगे तो कटेंगे' नारा, बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा और स्टेट लीडरशिप की अनदेखी... झारखंड में बीजेपी को भारी पड़ीं ये गलतियां झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने भाजपा को रौंद दिया, लेकिन सूबे में चुनावी कैंपेनिंग काफी जबर्दस्त रहा. ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के 'कटेंगे तो बंटेंगे' जैसे नारों के इर्द-गिर्द घूमता रहा. बीजेपी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. दरअसल, बीजेपी को उम्मीद थी कि इससे झारखंड में भाजपा की किस्मत बदल जाएगी और वे हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे. चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा.
श्रेया घोषाल, रवि किशन, वसीम बरेलवी... साहित्य के महाकुंभ में तीसरे दिन ये दिग्गज करेंगे शिरकत राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में साहित्य आजतक की धूम मची हुई है. साहित्य के इस सबसे बड़े महाकुंभ का आज तीसरा और अंतिम दिन है जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करने वाली हैं. 'तुम क्या मिले… म्यूजिकल कॉन्सर्ट - ग्रैंड फिनाले' में आज प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल अपनी प्रस्तुति देंगी. वहीं रवि किशन, वसीम बरेलवी, शशि थरूर, आलोक श्रीवास्तव जैसे कई दिग्गज आज साहित्य के इस महामंच पर दिखेंगे.
छक्के के साथ यशस्वी ने पूरा किया शतक, राहुल 77 पर OUT, भारत बड़ी लीड की ओर अग्रसर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज मैच का तीसरा दिन है. भारत का स्कोर दूसरी पारी में इस समय 220 रनों को पार कर चुका है. भारत की बढ़त 260 रनों से ज्यादा हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़कर शतक पूरा किया. उनके साथ देवदत्त पडिक्कल जमे हुए हैं. भारत का एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में दूसरी पारी में गिरा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



