
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 जून 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में संकट में घिर गए हैं और निजी आर्मी ने उनके खिलाफ बगावत कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हो गया है और वह मिस्त्र के लिए रवाना हो गए हैं. शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को लेकर एक और खुलासा हुआ है. पढ़िए आज की पांच अहम खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हो गया है. अपने दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में संकट में घिर गए हैं और निजी आर्मी ने उनके खिलाफ बगावत कर दी है. शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम को लेकर एक और खुलासा हुआ है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महाबैठक में सभी विपक्षी दलों से कहा- आप लोग नेतृत्व करें, मैं कॉर्डिनेड करूंगा. पढ़िए आज की पांच अहम खबरें-
1- मून से मंगल तक साझेदारी, बोइंग से लेकर नासा की ट्रेनिंग, PM मोदी के दौरे की ये उपलब्धियां बदलेगी भारत की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका का राजकीय दौरा भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह समाप्त हो गया. इससे ठीक पहले पीएम मोदी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयो के कार्यक्रम को संबोधित किया. वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, यहां आज मिनी इंडिया दिख रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने वो उपलब्धियां भी सामने रखीं, जो इस तीन दिवसीय राजकीय दौरे से हासिल हुई हैं.
2- पुतिन का सबसे बड़ा संकट! प्राइवेट आर्मी वैगनर ने की बगावत, मॉस्को की सड़कों पर उतरे टैंक रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सबसे बड़े संकट में घिर गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि रूस में तख्तापलट हो सकता है. इसी के साथ क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती किए जाने की सूचना मिली है. समाचार एजेंसी TASS ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार तड़के मध्य मॉस्को में सैन्य वाहन देखे गए. बता दें कि, पुतिन की निजी मिलिशिया वैगनर ग्रुप ने विद्रोह करने का फैसला ले लिया है. वैगनर ग्रुप और रूस की सेना के बीच तनाव पैदा हो गया है.
3- 'आप लीड करें, मैं कोऑर्डिनेट करूंगा, BJP को 150 पर रोकेंगे', महाजुटान में नीतीश ने बताई अपनी प्लानिंग बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महाबैठक में सभी विपक्षी दलों से कहा- आप लोग नेतृत्व करें, मैं समन्वय करूंगा. हम आज कोई नीति बनने की उम्मीद नहीं कर सकते लेकिन हम दो-तीन बैठकों के बाद इसकी उम्मीद कर सकते हैं. उन्होंने कहा- हम बीजेपी को 150 सीटों पर समेट सकते हैं क्योंकि उनके पास 37% वोट हैं.इसके बाद नीतीश ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि महाबैठक में देश की सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया. बैठक अच्छी रही.
4- Umesh Pal Murder Case: शाइस्ता को फॉर्च्यूनर से लेकर प्रयागराज से भागा था गुड्डू मुस्लिम... गिफ्ट में मिली थी कार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में बमबाजी करके दहशत फैलाने वाला गुड्डू बमबाज और घटना की साजिश में शामिल अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फिलहाल यूपी पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है. दोनों पर पुलिस ने इनाम रखा हुआ है और दोनों ही पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर महीनों से फरार हैं. प्रयागराज पुलिस को गुड्डू मुस्लिम से जुड़ीं कुछ चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं. ये जानकारियां जहां गुड्डू मुस्लिम की एकतरफा मोहब्बत का खुलासा कर रही रही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



