
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र, झारखंड सहित विभिन्न राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. दिल्ली में साहित्य आजतक का आज दूसरा दिन है. पर्थ टेस्ट में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल संकट में है.
महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. शुरूआती रुझानों में दोनों ही राज्यों में एनडीए ने बढ़त बना ली है. वहीं यूपी में 9 सीट समेत सभी 48 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी जारी है और दोपहर तक सभी नतीजे घोषित होने की उम्मीद है. दिल्ली में साहित्य आजतक का आज दूसरा दिन है जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गीतकार औऱ लेखक गुलजार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देंगी. पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है और ऑस्ट्रेलिया ने अपने 9 विकेट 79 रन पर गंवा दिए हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
चुनावी नतीजों का रोमांच, महाराष्ट्र-झारखंड के रुझान आने शुरू, देखिए कहां कौन मार रहा बाजी महाराष्ट्र और झारखंड का सियासी भविष्य आज तय होने वाला है. आज तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी के हाथों में सत्ता जाएगी. पूरे देश की निगाहें इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है. हालांकि, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं. सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू हो गई है.
झारखंड में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 या 2500 रुपये? आज नतीजों से होगा तय, रुझान आने शुरू झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे. पहले चरण में कुल 66.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. जबकि, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले गए थे, जिसमें 68.95 फीसदी वोट पड़े थे. कुल मिलाकर इस बार झारखंड में 67 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई.
बिहार में PK का डेब्यू टेस्ट तो यूपी में अखिलेश Vs योगी... 46 सीटों के उपचुनाव पर हर ताजा अपडेट UP-Bihar Bypoll Results 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश के हाई वोल्टेज उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी कुछ देर में साफ हो जाएगा. यहां कुछ ही देर में मतगणना जारी है है. राज्य की 9 विधानसभा सीटों पर तनाव और बयानबाजी के बीच 20 नवंबर को वोट डाले गए थे. ये विधानसभा सीटें हैं- गाजियाबाद, मीरापुर, करहल , कटेहरी , फूलपुर, खैर , कुंदरकी , मझवां और सीसामऊ. बुधवार को इन सीटों पर वोटिंग के दौरान जबर्दस्त हंगामा हुआ था.
गुलजार, जुबिन नौटियाल और तलत अजीज ... साहित्य के महाकुंभ के दूसरे दिन ये दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत, पढ़ें- पूरा शेड्यूल देश की राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में साहित्य आजतक कार्यक्रम का आगाज हो चुका है. साहित्य का मेला तीन दिनों के लिए लगा है. आज यानी शनिवार को साहित्य आजतक का दूसरा दिन है. इसमें गुलजार, जुबिन नौटियाल, आलोक श्रीवास्तव, अनूप जलोटा, तलत अजीज, अशोक चक्रधर, सुरेंद्र शर्मा समेत कई हस्तियां शिरकत करेंगी.
पर्थ में कंगारू टीम का नौवां विकेट धड़ाम, कैप्टन बुमराह का 'पंजा', नाथन लायन हुए OUT भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज इस मैच का दूसरा दिन है. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब संघर्ष कर रही है. भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस 'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा का टेस्ट डेब्यू हुआ. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन मैकस्वीनी का डेब्यू हुआ.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



