
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 मार्च 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 मार्च 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण मीटिंग में, जाइंट एक्शन कमेटी ने संभावित परिसीमन पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य परिसीमन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को उजागर करना है. मेरठ के सौरभ हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी के पड़ोसी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण मीटिंग में, जाइंट एक्शन कमेटी ने संभावित परिसीमन पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य परिसीमन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को उजागर करना है. मेरठ के सौरभ हत्याकांड मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं, जो केस को और भी जटिल बना रहे हैं. हाल ही में, मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी के पड़ोसी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने बाबर और राणा सांगा के मुद्दे पर एक बयान दिया है, जिसके बाद उनसे माफी मांगने की अपील की जा रही है.
'परिसीमन को 25 साल और टालें, संविधान में हो संशोधन...', स्टालिन की अगुवाई में JAC का 7-सूत्रीय प्रस्ताव पास
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा बुलाई गई मीटिंग में जाइंट एक्शन कमेटी ने संभावित परिसीमन पर 7 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया. समिति ने परिसीमन की प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी की कमी पर चिंता जताई और 1971 की जनगणना पर आधारित संसदीय क्षेत्रों की संख्या की सीमा को 25 और वर्षों के लिए बढ़ाने की अपील की.
दीवार फांदकर मुस्कान के घर में घुस जाता था साहिल... मेरठ मर्डर केस में पड़ोसी और दोस्त ने किए कई बड़े खुलासे!
मेरठ के सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर रखा है. इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी की एक पड़ोसी ने खुलासा किया है कि साहिल शुक्ला रात को 2-3 बजे उसके घर आया करता था. कई बार बाहर लॉक लगे रहने पर वो दीवार फांदकर घर के अंदर घुस जाता था.
'तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो...', सपा सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी, बीजेपी बोली- देश से माफी मांगो

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










