
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 नवंबर, 2025 की खबरें और समाचार: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. राजस्थान सरकार ने 48 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है.
खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. राजस्थान सरकार ने 48 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां 21 से 23 नवंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. दुबई के 19वें एयर शो में प्रैक्टिस के दौरान तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. जिसमें इंडियन एयरफोर्स के 34 वर्षीय विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए. कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी. पढ़ें शनिवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
IND vs SA Playing 11: अक्षर OUT, साई सुदर्शन IN ... गिल की जगह इस खिलाड़ी को मौका, साउथ अफ्रीकी टीम में मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया. इस टेस्ट में भारतीय टीम में चोटिल शुभमन की जगह नीतीश रेड्डी को मौका मिला है, वहीं अक्षर की जगह साई सुदर्शन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है.
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर... ACS शिखर अग्रवाल भी हटाए गए
राजस्थान सरकार ने 48 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी शिखर अग्रवाल का भी नाम है. ACS शिखर अग्रवाल को चीफ मिनिस्टर ऑफिस से हटाकर ACS-इंडस्ट्रीज बनाया गया है. अखिल अरोड़ा, जो ACS-पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) थे, उन्हें चीफ मिनिस्टर का नया ACS बनाया गया है.
G-20 समिट: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एलबेनीज से मिले PM मोदी, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










