
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 जून 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और कई तोहफे भेंट किए. इसके अलावा पीएम मोदी ने कुछ कारोबारियों से भी मुलाकात की. बाइडेन ने पीएम मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया है. चीन के रेस्तरां में गैस धमाके की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने बाइडेन परिवार को कुछ विशेष तोहफे भेंट किए. बाइडेन ने भी पीएम को कई गिफ्ट भेंट किए. मुंबई में एक महिला से साइबर ठगों ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर 2 लाख रुपये ठग लिए. चीन के यिनचुआन स्थित एक रेस्तरां में हुए धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई. पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें-
1- 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, गुजरात का नमक, पंजाब का घी, महाराष्ट्र का गुड़...PM मोदी ने बाइडेन को दिए ये खास गिफ्ट अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया. बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, अअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की तरफ से पीएम मोदी को कई उपहार दिए गए.
2- PM Modi in US: 21 तोपों की सलामी, बाइडेन के साथ बैठक., फिर स्टेट डिनर... जानिए पीएम मोदी के दूसरे और तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर अपनी पहली स्टेट विजिट पर यूएस पहुंचे हैं. अमेरिका में अपनी यात्रा के पहले दिन UN में योग समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद व्हाइट हाउस पहुंचे. यहां जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था. व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने किया. इस प्राइवेट इंगेजमेंट के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए. अब पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके अलावा वे स्टेट डिनर में भी शामिल होंगे.
3- व्हिस्की की तीन बोतल में 38 करोड़ के ड्रग्स भरकर लाई थी विदेशी महिला, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक केन्याई महिला को 38 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह व्हिस्की की बोतलों में कोकीन को छिपाकर ले जा रही थी. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपित आदिस अबाबा से 19 जून को नई दिल्ली पहुंची. यहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसने ग्रीन चैनल पार कर लिया. संदेह होने पर जब उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से कोकीन से भरीं व्हिस्की की तीन बोतलें मिलीं. जब उनकी जांच की गई तो उनमें 2.5 किलोग्राम कोकीन मिला.
4- 'आपका आधार नंबर क्रिमिनल गैंग से जुड़ा है, नारकोटिक्स से बोल रहा हूं' फोन आया और महिला को लग गया 2 लाख का चूना देश में साइबर ठगी के नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. ताजा मामला मध्य मुंबई के भायखला से आया है, जहां एक आईटी पेशेवर महिला से साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 1.97 लाख रुपये ठग लिए. जालसाझों ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताया और दावा किया कि महिला का आधार नंबर अपराधियों के बैंक खातों से जुड़ा हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
5- चीन के यिनचुआन में रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका, 31 लोगों की मौत चीन में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया. यहां के यिनचुआन प्रांत में एक रेस्टोरेंट में बड़ा धमाका हो गया. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी चीन के यिनचुआन में बुधवार रात एक बारबेक्यू रेस्टोरेंट में गैस विस्फोट हुआ. इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई .

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



