
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से बुधवार का दिन काफी अहम रहा है. महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. सैफ अली खान ने उस ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की, जो घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे.
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 22 जनवरी 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से बुधवार का दिन काफी अहम रहा है. महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. सैफ अली खान ने उस ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की, जो घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे. CM योगी और सभी मंत्रियों ने कुंभ में लगाई डुबकी, किया गंगा पूजन, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले. सरकारी डॉक्टर्स ने आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की देखरेख करने से किया इनकार, किसानों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप.
जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है. पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया. जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह थी. इसके बाद कई लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी. उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस विपरीत दिशा से आ रही थी, इससे कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. जलगांव से 20 किलोमीटर दूर पुष्पक एक्सप्रेस से कुछ यात्री ट्रेन में आग लगने की अफवाह के चलते ट्रेन से कूद गए.
JDU ने मणिपुर में वीरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया, NDA से अलग होने का जारी किया था लेटर
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. पार्टी ने ये फैसला उनके द्वारा मणिपुर के राज्यपाल को लिखे पत्र के बाद लिया है. इस पत्र में उन्होंने बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था. वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बारे में जानकारी देते हुए जेडीयू ने कहा, जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर प्रदेश के अपने पार्टी अध्यक्ष, जिसने यह पत्र लिखा था वीरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया दिया है. अनुशासनहीनता के आरोप में वीरेंद्र सिंह को पदमुक्त कर दिया गया है.
सैफ अली खान से 5 मिनट मुलाकात, क्या हुई बात? जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने बताया सबकुछ

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












