
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 मार्च 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 मार्च 2024 की खबरें और समाचार: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर बीजेपी के चुनावी विज्ञापनों पर आपत्ति जताई है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान बनाया है.
कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर बीजेपी के चुनावी विज्ञापनों पर आपत्ति जताई. कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है औऱ उन्हें गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली है. बदायूं डबल मर्डर का आरोपी मोहम्मद जावेद बरेली में पकड़ा गया है. आरोपी पर पुलिस ने इनाम रखा था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान बनाया है, जो धोनी की जगह लेंगे. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, BJP के रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े विज्ञापन को हटाने की मांग कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की और भाजपा के चुनाव प्रचार के विज्ञापन पर आपत्ति जताई. पार्टी ने इसे लेकर आयोग के समक्ष अपनी शिकायत भी दर्ज कराई. पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमने बीजेपी के रूस-यूक्रेन युद्ध वाले विज्ञापन को लेकर शिकायत दर्ज कराई और जल्द ही विज्ञापन हटाने की मांग की.कांग्रेस ने बीजेपी के नौ विज्ञापनों और पेट्रोल पंपों तथा महानगरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे "मोदी की गारंटी" वाले बैनर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई.
CM केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी से बचाने वाली याचिका खारिज दिल्ली हाईकोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को कोर्ट ने कहा कि, उन्हें गिरफ्तारी से राहत नहीं है. दरअसल ED के समन पर केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं पहुंच रहे थे, उन्होंने कोर्ट से इस बात की श्योरिटी मांगी थी कि अगर वह पूछताछ के लिए जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. इस पर कोर्ट ने कहा कि, समन के जवाब में केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है.
'हमें सुरक्षा दी जाए, वो किसी की भी गर्दन काट सकता है...', जावेद के पकड़े जाने पर बदायूं कांड के पीड़ित का बयान बदायूं डबल मर्डर का आरोपी मोहम्मद जावेद बरेली में पकड़ा गया है. बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है. अब बदायूं में उससे पूछताछ की जा रही है. जावेद घटना वाले दिन (19 मार्च) से फरार था. पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी. जावेद के पकड़े जाने के बाद मृतक बच्चों (आयुष-आहान) के परिजनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि हत्यारोपी किसी की भी गर्दन काट सकते हैं.
'साहब, मेरा दम निकल जाएगा, स्लो पॉइजन दिया गया है...', डॉन मुख्तार अंसारी की कोर्ट से गुहार उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर 4 में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की चर्चित एंबुलेंस मामले में पेशी थी. मुख्तार अंसारी के वकील ने कोर्ट में मुख्तार की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें लिखा था कि साहब 19 मार्च की रात मुझे खाने में विषाक्त पदार्थ दिया गया है. जिसकी वजह से मेरी तबियत खराब हो गई है. ऐसा लग रहा है कि मेरा दम निकल जाएगा और बहुत घबराहट हो रही है. इससे पहले मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक था. कृपया मेरा सही से डाक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दें. 40 दिन पहल भी मुझे विषाक्त प्रदार्थ मिलाकर दिया गया था.
Ruturaj Gaikwad की नेटवर्थ, जानिए हर महीने कितना कमाता है CSK का नया कप्तान देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार देखने को मिल रहा है और लेकिन आईपीएल 2024 के शुरू होने से ऐन पहले एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने उसे 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कमान सौंपी है. गायकवाड़ 27 साल के हैं और बेहद ही कम समय में उन्होंने क्रिकेट जगत में पहचान बनाने के साथ ही कमाई भी जोरदार की है. CSK के नए कप्तान के पास करोड़ों की संपत्ति है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



