
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 नवंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार तड़के ICBM मिसाइलों से हमला किया. लेकिन ICBM मिसाइलों से हमले के बारे में कुछ भी बोलने से रूसी प्रवक्ता को इनकार किया गया है. उद्योगपति गौतम अडानी फिर चर्चा में हैं. उन पर अमेरिका में गुमराह करके फंड जुटाने का आरोप लगा है...
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 नवंबर 2024 की खबरें और समाचार: रूस ने यूक्रेन पर गुरुवार तड़के ICBM मिसाइलों से हमला किया. लेकिन ICBM मिसाइलों से हमले के बारे में कुछ भी बोलने से रूसी प्रवक्ता को इनकार किया गया है. उद्योगपति गौतम अडानी फिर चर्चा में हैं. उन पर अमेरिका में गुमराह करके फंड जुटाने का आरोप लगा है. पाकिस्तान में एक सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
अडानी का प्रोजेक्ट इंडिया में, आरोप इंडियन अफसरों को लेकर फिर कैसे अमेरिका में जांच शुरू हो गई? समझें पूरा मामला
उद्योगपति गौतम अडानी फिर चर्चा में हैं. उन पर अमेरिका में गुमराह करके फंड जुटाने का आरोप लगा है. अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि अडानी ग्रुप ने भारत में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के ठेके हासिल करने के लिए इंडियन अफसरों को 22 हजार करोड़ रुपए रिश्वत के तौर पर दिए हैं. लेकिन अडानी ने इस बात की जानकारी अमेरिकी निवेशकों को नहीं दी और बड़े स्तर पर फंडा जुटा लिया. यह आपराधिक मामला है.'ICBM स्ट्राइक पर चुप रहना...', रूसी प्रवक्ता को LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे क्रेमलिन से फोन रूस ने यूक्रेन के Dnipro शहर पर 21 नवंबर की सुबह 5 से 7 बजे के बीच ICBM मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया. इस जंग में पहली बार इंटरकॉन्टीनेंट बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है. संभावना है कि इसके लिए रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया हो.पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 17 जवानों की मौत पाकिस्तान में एक सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया है. इस हमले में करीब 17 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं. यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुआ. पाकिस्तानी तालिबान से अलग हुए गुट हाफिज गुल बहादुर समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली.महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद RSS मुख्यालय पहुंचे फडणवीस, भागवत से की मुलाकात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी संघ मुख्यालय में मौजूद थे.3 विधायकों को झटका, 6 बाहरियों को इनाम, पुराने वफादारों पर भरोसा... AAP की पहली लिस्ट में क्या-क्या है खास? आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 उम्मीदवार शामिल हैं. यह सूची राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. पार्टी ने इसमें बाहरी नेताओं को प्राथमिकता तो दी ही है, साथ ही तीन मौजूदा विधायकों को दरकिनार भी किया है. पार्टी के इस फैसले ने जहां एक तरफ कई तरह के सवाल खड़े किए हैं वहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर आम आदमी पार्टी इस रणनीति के तहत क्या संकेत दे रही है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



