
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 जून, 2024 की खबरें और समाचार: देश और दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जेल से बाहर आ सकते हैं. भारत ने टी20 विश्व के सुपर 8 मुकाबले में अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी है.
10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री ने श्रीनगर में योग किया. इस अवसर पर पीएम ने कहा कि दुनियाभर में योग के प्रति बढ़ी जागरूकता बढ़ी है. योग दिवस के अवसर पर दिग्गज नेताओं ने अलग-अलग शहरों में योगासन किया. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज जेल से बाहर आ सकते हैं. गुरुवार को ही उन्हें शराब घोटाले में जमानत मिली थी. NEET पेपरलीक मामले में बिहार की ईओयू अब तेजस्वी यादव के पीएस से पूछताछ करेगी. टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने सेमीफाइल की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा लिए हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
International Yoga Day 2024 Live: 'नई योग इकोनॉमी को बढ़ते देख रही दुनिया', Yoga Day पर श्रीनगर में बोले PM मोदी पूरा विश्व आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री मोदी इस समय श्रीनगर में हैं. योग दिवस के अवसर पर उन्होंने देश-दुनिया को संबोधित किया. इसके बाद वह श्रीनगर में सामूहिक योग कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री भी आज देश के अलग-अलग हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में योग कर रहे हैं. NEET पेपर लीक मामला: तेजस्वी के PS से पूछताछ करेगी EOU, जांच एजेंसी के तौर-तरीके से राज्य सरकार नाराज NEET पेपर लीक मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. NEET एग्जाम से एक दिन पहले पटना के जिस सरकारी गेस्ट हाउस में गड़बड़ी करने वाला गैंग और परीक्षार्थी ठहरे हुए थे, उसे तेजस्वी यादव के निजी सचिव (PS) प्रीतम ने बुक करवाया था. अब जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) प्रीतम कुमार से पूछताछ करने जा रही है.
सूर्यकुमार यादव की आंधी, जसप्रीत बुमराह का कहर... अफगानिस्तान को रौंदकर सुपर-8 में भारत का सुपरहिट आगाज रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है. वेस्टइंडीज में खेले जा रहे सुपर-8 में गुरुवार (20 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला हुआ, जिसे भारतीय टीम ने 47 रनों से जीत लिया.सुपर-8 राउंड में दोनों टीमों का यह अपना पहला मुकाबला था. अब भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला एंटीगुआ में खेला जाएगा. जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर हुआ.
एक लाख का पर्सनल बॉन्ड, गवाहों से नहीं करेंगे संपर्क... CM केजरीवाल को इन शर्तों पर मिली जमानत, आज आएंगे जेल से बाहर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है. हालांकि, ईडी ने केजरीवाल की जमानत का विरोध करते हुए 48 घंटे का वक्त मांगा था. ईडी की इस दलील को कोर्ट ने खारिज कर दिया. बताया जा रहा है कि केजरीवाल आज तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं.केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि उनके पास अरविंद केजरीवाल द्वारा शराब नीति मामले में 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का सबूत है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि शराब विक्रेताओं से मिलने वाली रिश्वत का इस्तेमाल गोवा में आप के चुनाव अभियान में किया था.
चीन में भगदड़... इस साल देश छोड़कर भागने वाले हैं 15200 अमीर, दुश्मन देश ठिकाना! करीब दो दशक तक ग्लोबल इकोनॉमी का इंजन बने रहे चीन में अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. चीन की इकोनॉमी कई मोर्चों पर संघर्ष करने को मजबूर है और फिच ने भी आशंका जताई है कि अगले साल ग्लोबल इकोनॉमी की रफ्तार घटाने में अमेरिका और चीन का सबसे बड़ा हाथ रहेगा. यानी आने वाले समय में भी चीन में स्थितियां बदलने के आसार नहीं हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



