
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जुलाई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 जुलाई, 2024 की खबरें और समाचार: कांवड विवाद पर बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है, अब इसे लेकर स्वामी रामदेव ने भी बयान दिया है. एनटीए ने नीट परीक्षा के जो सेंटरवाइज रिजल्ट जारी किए हैं उनमें कई चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आ रही हैं.
कांवड़ रूट पर नाम को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब योग गुरु रामदेव ने कहा है कि अगर रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों है. सुप्रीम कोर्ट के देश के बाद एनटीए ने शहर और सेंटर के हिसाब से रिजल्ट जारी किए हैं. जिसमें कई हैरान करने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं.इजरायल ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए यमन के हुदैदाह बंदरगाह के पास एयर स्ट्राइक की जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
'रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों...?', नेमप्लेट विवाद पर बोले योग गुरु उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को कांवड़ तीर्थयात्रियों की आस्था की शुद्धता बनाए रखने के लिए राज्य भर में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी फलों की दुकानों, भोजनालयों, रेस्टोरेंट के मालिकों की 'नेमप्लेट' लगाने का आदेश दिया. इस फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति बताया है. वहीं, बीजेपी का कहना है कि हिंदुओं को भी अपनी आस्था की शुद्धता बनाए रखने का वैसे ही पूरा हक है, जैसे अन्य धर्मों के लोगों को. अब इस मामले में योग गुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है.
हजारीबाग, गोधरा, झज्जर ... NEET के वो एग्जाम सेंटर्स जो हैं CBI के रडार पर, कैसा रहा रिजल्ट? राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के केंद्रवार और शहरवार परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए.यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है. नीट परिणाम के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह पता चला कि पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से कथित रूप से लाभान्वित हुए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन कुछ केंद्रों में कई छात्रों ने एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन किया है.
हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, आग के गोले में तब्दील हुआ ऑयल डिपो और पावर स्टेशन, 3 की मौत इजरायली लड़ाकू विमानों ने शनिवार को यमन के हुदैदाह बंदरगाह के पास हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 87 लोग घायल हुए हैं. यह हमला ईरान समर्थित समूह हूती द्वारा इजराइल के आर्थिक केंद्र तेल अवीव पर किए गए ड्रोन हमले के एक दिन बाद हुआ.यमन के हूती गुट द्वारा संचालित मुख्य टेलीविजन समाचार आउटलेट अल-मसीरा टीवी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि तेल भंडारण और एक बिजली स्टेशन को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में अधिकांश घायल गंभीर रूप से जल गए.
मीटिंग हॉल में अजित के आते ही खड़े हो गए चाचा शरद... सुप्रिया सुले बोलीं- उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन किया लोकसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है. जोड़-तोड़ और दांव-पेंच जारी है. इसी बीच शनिवार को राज्य में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली. ये घटना चर्चा का विषय भी बनी हुई है. दरअसल, अजित पवार और शरद पवार जिला विकास परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे थे. अजित पवार यहां के गार्जियन मिनिस्टर हैं. इस नाते वही विकास परिषद बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. अजित पवार जैसे ही मीटिंग रूम में पहुंचे वहां पहले से बैठे शरद पवार अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए.
आखिरी मैच में शतक... फिर भी संजू सैमसन क्यों हुए ODI टीम से बाहर? ये रही 3 बड़ी वजह श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा 18 जुलाई (गुरुवार) को कर दी गई थी. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, ओडीआई सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे. टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है.चौंकाने वाली बात यह रही कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली. हालांकि संजू को टी20 टीम में शामिल किया गया है. संजू सैमसन ने अपने आखिरी वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका जैसी टीम के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



