
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जुलाई 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 जुलाई 2023 की खबरें और समाचार: संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज एनडीए के सांसदों के साथ बैठक करेंगे. मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया है.
खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज एनडीए के सांसदों के साथ बैठक करेंगे. मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया है. नगालैंड में एनसीपी के सभी सात विधायकों ने अजित पवार गुट को अपना समर्थन दिया है. INDIA' गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस में नाराजगी है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 24 साल की भोजपुरी कलाकार के बलात्कार का मामला सामने आया है. जानिए शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
NDA की 2024 में हैट्रिक की तैयारी, 338 सांसदों के 10 ग्रुप बनाए, PM मोदी खुद रोजाना लेंगे फीडबैक
2024 के चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए बनाम विपक्षी मोर्चे में सीधी टक्कर है. इस मुकाबले के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी ताकत से तैयारी में जुट गई है. 2014, 2019 में जीत के बाद एनडीए की कोशिश है कि 2024 में हैट्रिक लगाई जाए. यही वजह है कि एनडीए ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर रोज एनडीए के सांसदों के साथ बैठक करेंगे.
मणिपुर: गुस्साई भीड़ ने महिलाओं के साथ दरिंदगी के मुख्य आरोपी का फूंका घर मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी का घर भीड़ ने फूंक दिया है. यह घटना चेकमाई इलाके की है. अचानक से आई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि आगे लगाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं हैं. मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है.
शरद पवार को एक और झटका, नगालैंड के 7 MLA ने अजित पवार खेमे को दिया समर्थन नगालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सभी सात विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों ने संगठन के अजित पवार गुट को अपना समर्थन दिया है. राकांपा (अजित पवार गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजमोहन श्रीवास्तव ने कहा, 'नगालैंड इकाई के अध्यक्ष वानथुंग ओडियो नई दिल्ली आए और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे से मुलाकात की.'
'INDIA' गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस में सिर फुटव्वल, टॉप लीडर्स बोले- AAP का साथ मंजूर नहीं कांग्रेस और AAP के रिश्तों में सुधार होता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक करने के बाद एकजुटता का संदेश देने के लिए तमाम मतभेदों के बाद भी AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए अपना सोशल मीडिया का मंच खोल दिया था. अब पंजाब कांग्रेस ने AAP को विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस में शामिल करने का विरोध कर दिया है. उसका कहना है कि यह स्वीकार्य नहीं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



