
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 जनवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 जनवरी, 2024 की खबरें और समाचार: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्याधाम पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुका है. बिना पास के रामनगरी में एंट्री नहीं मिलेगी. दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है. साहित्य आजतक लखनऊ का आज दूसरा और अंतिम दिन है जिसमें कई दिग्गज शामिल होंगे.
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. बिहास में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है. विवादित बयान देने वाले चंद्रशेखर का विभाग बदल दिया गया है. नोएडा में पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा. 'साहित्य आज तक-लखनऊ 2024' के दूसरे संस्करण का आज दूसरा और अंतिम दिन है. दिल्ली-सहित एनसीआर में आज भी हल्का कोहरा छाया हुआ है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
Ayodhya Ram Mandir LIVE Updates: आज अयोध्या पहुंचेंगे 55 देशों से 100 VIP मेहमान, सजधज कर तैयार हुई रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की रौनक देखते ही बन रही है. राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान है. समूचा देश तैयारियों में जुटा हुआ है लेकिन अयोध्या की भव्यता देखते ही बनती है. राम मंदिर फूलों से सजकर रोशनी से जगमग हो गया है. पूरे अयोध्या शहर में कमांडो तैनात हैं. आज से यहां वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा.
रामचरित मानस, मनुस्मृति पर विवादित बयान देने वाले RJD नेता चंद्रशेखर का नीतीश ने बदला विभाग, बिहार में होगा बड़ा खेल! बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बीच बढ़ रही दूरी के बीच नीतीश ने RJD कोटे के तीन मंत्रियों के विभाग में फेरबदल कर दिया, जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU)और राजद के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा विभाग को लेकर है. भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता को अब शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है. वहीं, ललित यादव को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया है. ललित यादव अब तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री थे.
उफ्फ! फ्लाइट्स लेट, ट्रेनों की रफ्तार पर आज भी ब्रेक, दिल्ली-यूपी से बिहार तक ठंड-कोहरे का डबल अटैक उत्तर भारत के कई हिस्सो में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर जारी है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार के अधिकतर इलाकों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ी है तो वहीं ट्रेनों की गति भी धीमी हुई है. इसके अलावा फ्लाइट्स पर भी कोहरे की धुंध का असर पड़ा है.
पहले चाकू से गोदा, फिर बाइक से बांधकर घसीटा... Noida में शख्स के साथ बर्बरता, हमलावरों का पुलिस ने किया एनकाउंटर Noida News: नोएडा में पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए.
Sahitya AajTak Lucknow: साहित्य आजतक लखनऊ का दूसरा दिन, मंच पर होंगे रामायण के 'राम' और 'सीता' उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शब्द और सुरों के मेले यानि 'साहित्य आजतक-लखनऊ' का आज दूसरा और अंतिम दिन है. राजधानी के अंबेडकर मेमोरियल पार्क, गोमती नगर में हो रहे इस आयोजन में शनिवार को कई दिग्गजों ने शिरकत की. राजनेताओं ने जहां राम मंदिर को लेकर विपक्ष को घेरा तो वहीं गायकों, कलाकारों और कवियों ने मंच से बेहतरीन समां बांधा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



