
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: भारत ने लिपुलेख दर्रे से व्यापार पर नेपाल की आपत्ति खारिज कर संवाद से विवाद सुलझाने की बात कही. वहीं, भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 21 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. भारत ने लिपुलेख दर्रे से व्यापार पर नेपाल की आपत्ति खारिज कर संवाद से विवाद सुलझाने की बात कही. वहीं, भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इन खबरों के अलावा, भारत-चीन ने वांग यी की दिल्ली यात्रा में सीमा प्रबंधन और शांति बनाए रखने पर समझौता किया. गुरुवार सुबह की 10 बड़ी खबरें पढ़िए.
भारत ने नेपाल की आपत्ति को किया खारिज, कहा- दशकों से चल रहा है लिपुलेख दर्रा से व्यापार भारत ने नेपाल की आपत्ति खारिज की, कहा लिपुलेख दर्रे से चीन संग व्यापार 1954 से जारी है. विदेश मंत्रालय ने नेपाल के दावे को असंगत और इतिहास विहीन बताया. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्रीय दावे उचित नहीं.
अग्नि-5 मिसाइल की टेस्टिंग सफल, 5 हजार KM दूर तक मारक क्षमता भारत ने ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण सामरिक बल कमान की देखरेख में हुआ और सभी ऑपरेशनल व टेक्निकल पैरामीटर्स सफल रहे.
भारत-चीन के बीच सीमा मैनेजमेंट को लेकर बनी सहमति, वांग यी की यात्रा के बाद चीनी विदेश मंत्रालय का बयान चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि वांग यी की दिल्ली यात्रा में भारत-चीन ने सीमा मैनेजमेंट पर नया समझौता किया. वांग यी ने डोभाल और जयशंकर संग व्यापक वार्ता की.
बैंकों के लिए अनिवार्य होगा अकाउंट्स का AI वेरिफिकेशन, ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए बड़ी पहल आरबीआई ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए एआई आधारित बैंक खाता वेरिफिकेशन अनिवार्य करने जा रहा है. यह सिस्टम म्यूल अकाउंट्स की पहचान करेगा जिनका उपयोग धोखेबाज़ अवैध धन ट्रांसफर में करते हैं.
रेलवे ने बिहार को दिया तोहफा... दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेंगी 12 हजार ट्रेनें रेलवे ने दिवाली और छठ पर 12 हज़ार विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. यह सेवा दो माह तक चलेगी. वापसी यात्रा पर 20% छूट मिलेगी. गया-दिस्सी, सहरसा-अमतृसर और मुज़फ्फरपुर-हैदराबाद तक अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










