
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 मई, 2024 की खबरें और समाचार: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देशभर की 49 सीटों पर मतदान जारी है. यूपी के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान हो रहा है. देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं बारिश और तेज हवाओं से हाल-बेहाल है तो कहीं सूरज आग उगल रहा है. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर अजरबैजान से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देशभर की 49 सीटों पर मतदान जारी है. उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान हो रहा है. इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं बारिश और तेज हवाओं से हाल-बेहाल है तो कहीं सूरज आग उगल रहा है. उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले बढ़ती गर्मी को कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. यूपी के कानपुर में शॉपिंग से लौट रही महिला को गिराकर रेप करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पांच दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर अजरबैजान से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया था. क्रैश साइट से तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखकर इस हादसे में किसी के बचनी की उम्मीद बहुत कम है. हालांकि, रेड क्रिसेंट ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि राष्ट्रपति रईसी और उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोग जीवित हैं या नहीं. पढ़ें सोमवार सुबह की पांच अहम खबरें...
1. एटा में 8 बार वोटिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी सस्पेंड, बूथ पर दोबारा मतदान के आदेश, लापरवाही पर चुनाव आयोग सख्त
उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा. इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की है. इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है.
2. Weather Today: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, केरल-तमिलनाडु समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर का मौसम
देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं बारिश और तेज हवाओं से हाल-बेहाल है तो कहीं सूरज आग उगल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से 23 मई, 2024 भारत के विभिन्न क्षेत्रों में एक सप्ताह अशांत मौसम रहेगा. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का संकेत दिए हैं.
3. School Closed: नोएडा के स्कूलों पर लगे ताले, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, शिक्षा विभाग ने दिया छुट्टियों का आदेश

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



