
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 जून 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
देश में अग्निपथ को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है. वहीं, अग्निपथ के खिलाफ कई संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. असम में बाढ़ से 42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
देश में अग्निपथ को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है. वहीं, अग्निपथ के खिलाफ कई संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. असम में बाढ़ से 42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज भी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है.
1- अग्निपथ पर बवाल के बाद बैकफुट पर केंद्र सरकार, स्कीम में किए गए ये बदलाव अग्निपथ स्कीम की लॉन्चिंग 14 जून को केंद्र सरकार ने बड़े उत्साह के साथ की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों के साथ सेना में भर्ती स्कीम की खूबियां बताईं. एक-दो दिन तो देश के युवाओं को इस स्कीम को समझने में लग गए. लेकिन जैसे ही इस स्कीम की डिटेल युवाओं को समझ में आई वे सड़क पर आ गए.
2- भारत बंद के ऐलान के बाद सुरक्षा सख्त, कई जगह लगा जाम अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है. इसमें कई संगठन शामिल हैं. पिछले कई दिनों से प्रदर्शन के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसमें सरकारी संपत्ति से तोड़फोड़, आगजनी आदि शामिल है. प्रदर्शनकारी अबतक कई ट्रेनों और बसों को आग के हवाले कर चुके हैं.
3- असम में बाढ़: 42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 9 की मौत, 8 लापता असम में बाढ़ की स्थिति शनिवार को और बिगड़ गई, जिससे 33 जिलों में प्रभावितों की संख्या बढ़कर 42.28 लाख हो गई. इस साल के मौजूदा बाढ़ में पांच दिनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई. इसके साथ ही इस साल की बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है. पिछले 24 घंटों में तीन बच्चों सहित नौ और लोगों की मौत हुई है.
4- दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में आज भी बारिश की संभावना, मॉनसून पर क्या है अपडेट देश के कई राज्यों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिनों तक पूरे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गरज के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला अभी जारी रहने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश की गतिविधियां जारी हैं. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा.
5- बेंगलुरु टी-20 बारिश की वजह से रद्द, डाले गए सिर्फ 3.3 ओवर, 2-2 से ड्रॉ हुई भारत-अफ्रीका सीरीज भारत और साउथ अफ्रीका (Ind Vs Sa) के बीच बेंगलुरु में खेले गए पांचवें टी-20 मैच पर हर किसी की नज़र थी, क्योंकि यहां से सीरीज का विजेता तय होता. लेकिन बारिश ने सारा मज़ा किरकिरा कर दिया है और मैच रद्द कर दिया गया है. इसी के साथ भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज़ 2-2 के स्कोर के साथ ड्रॉ हो गई है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



