
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 जुलाई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 जुलाई, 2024 की खबरें और समाचार: बांग्लादेश में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों में अभी तक 105 लोगों की मौत हो गई है. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई गड़बड़ी की समस्या अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो सकी है. सेबी ने अपनी जांच में पाया है कि लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के दिन बाजार में कोई हेरफेर नहीं हुआ था.
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर हुई हिंसक झड़पों में अब तक 105 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी दिक्कत क्या आई कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में हडकंप मच गया. फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर इस तकनीकी समस्या का समाधान तलाशने के लिए जुटे हैं. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के कारणों की रिपोर्ट में कई अहम बातें निकलकर आई हैं. सेबी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल के दिन बाजार में कोई हेराफेर या कोई अंदरूनी व्यापार नहीं हुआ था.पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
पूरे देश में कर्फ्यू, सड़कों पर सेना, 105 से ज्यादा मौतें और 2500 जख्मी, कोटा सिस्टम को लेकर उबल रहा पड़ोसी बांग्लादेश! बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. कुछ सप्ताह पहले देशभर में शुरू हुई हिंसक झड़पों में अब तक 105 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार ने कानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लागू करने और सेना उतारने का फैसला किया है. लाठी, डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर घूम रहे प्रदर्शनकारी छात्र बसों और निजी वाहनों को आग के हवाले कर रहे हैं. अब तक 2500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पुलिस और सुरक्षा बलों के हाथ झड़प में जख्मी हुए हैं. देश में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है.
Microsoft आउटेज: Glitch पता चला, लेकिन कायम है 'ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ'की समस्या, दुनिया भर में एयरलाइंस, बैंक, स्टॉक सर्वर को ठीक में लगेगा वक्त! एक सर्वर ने शुक्रवार को पूरी दुनिया ठप कर दी. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी दिक्कत क्या आई कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हो गईं. दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी. इतना ही नहीं बैंक, हॉस्पिटल, शेयर बाजार, टीवी चैनल, कॉल सेंटर तक भी ठप रहे. सिविल एविएशन एक्सपर्ट साइबर टेरर की आशंका भी जता रहे हैं हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट की ओर से ऐसी संभावना से इनकार किया जा रहा है.
UP: क्या BJP से दूरी बना रहे हैं गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव वोटर्स? भूपेंद्र चौधरी ने आलाकमान को सौंपी खराब प्रदर्शन की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी आलाकमान को लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों की रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट में बीजेपी की हार के कई कारण गिनाए गए हैं. इनमें राज्य में पार्टी के वोट शेयर में 8 प्रतिशत की गिरावट, कुर्मी और मौर्यों का कम समर्थन और दलित वोटों में आई कमी को पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों के रूप में प्रमुखता से सूचीबद्ध किया गया है.
बदले-बदले चेहरे, T20 वर्ल्ड कप की विनिंग टीम गौतम गंभीर के हाथों में आते ही इतनी बदल गई टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने के बाद भारतीय टीम में में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. यह बदलाव टी20 टीम में देखने को मिला है. रोहित, कोहली और जडेजा के संन्यास लेने के बाद और जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज खेलने वाली टीम में कई बदलाव आए हैं.भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरे के लिए ऐलान हो चुका है. टी20 दौरे के लिए कप्तान सूर्यकुमार होंगे, वहीं उनके डिप्टी शुभमन गिल होंगे. दूसरी ओर वनडे टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी और यहां भी उनके डिप्टी शुभमन गिल होंगे.
'Exit Polls के दिन बाजार में नहीं हुआ कोई हेरफेर', विपक्ष के आरोपों पर SEBI की क्लीन चिट मार्केट रेग्युलेटर (SEBI) ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों (Lok Sabha Result Day) से पहले एग्जिट पोल के दिन बाजार में कोई हेराफेर नहीं हुआ था. नियामक ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद सभी मीडिया हाउसों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए थे, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने का अनुमान जताया गया था और प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया गया था.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



