
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 अप्रैल 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 20 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी गठबंधन को मौकापरस्त बताया. अखिलेश यादल ने ऐलान किया कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे. उद्धव और राज ठाकरे के बीच बढ़ती करीबी पर संजय राऊत ने कहा कि यह भावनात्मक जुड़ाव है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. मेरठ में रविवार को कमिश्नरी चौराहे पर हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा मचाया.
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठबंधन को मौकापरस्त बताया. यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि 2027 का चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा है कि 2027 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे. शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के गुट के नेता संजय राऊत ने कहा है कि दोनों के बीच गठबंधन को लेकर अभी बातचीत नहीं हुई, केवल भावनात्मक जुड़ाव है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की. मेरठ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इस दौरान उनका पुतना फूंकने की कोशिश की गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और दारोगा की टोपी भी उछाल दी. पढ़ें रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. 'कभी हमारी गोद में आकर बैठ जाते हैं, सिर्फ कुर्सी के लिए मोदी के साथ हैं नीतीश...', खड़गे का BJP-JDU पर निशाना
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर के दलसागर स्टेडियम में आयोजित 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गठबंधन को मौकापरस्त बताया. साथ ही नेशनल हेराल्ड केस में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और संघ पर डराने की राजनीति का आरोप लगाया.
2. '2027 का विधानसभा चुनाव INDIA गठबंधन के साथ लड़ेंगे', अखिलेश यादव ने किया ऐलान
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि 2027 का चुनाव में इंडिया गठबंधन जारी रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा है कि 2027 का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेंगे. अखिलेश यादव ने वक्फ कानून को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वक्फ कानून लाकर जमीन हड़पने की तैयारी कर ली है. जहां भी जमीन दिखती है, बीजेपी कब्जा कर लेती है. ये पार्टी 'भूमाफिया' बन गई है.
3. 20 साल बाद क्या साथ आएंगे राज-उद्धव? संजय राऊत बोले- गठबंधन नहीं, सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







