
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 फरवरी, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 फरवरी, 2024 की खबरें और समाचार: किसानों और सरकार के बीच शनिवार कौ चौथे दौर की बातचीत हुई. अब किसान सरकार के प्रस्ताव पर आज से माथापच्ची करेंगे. पीएम मोदी आज यूपी के संभल में कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे. चंडीगढ़ में मेयर चुनाव मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी.
चंडीगढ में किसानों और सरकार के बीच शनिवार शाम को पांच घंटे की लंबी बातचीत हुई और सरकार ने किसानों के सामने नई पेशकश की. चंडीगढ मे मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है.बीजेपी के मेयर ने जहां इस्तीफा दे दिया तो वहीं तीन आप पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. पीएम मोदी आज यूपी के दौरे पर हैं जहां वह कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे और वहीं यूपी को दस लाख करोड के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे. पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
4 फसलों पर MSP की गारंटी, 5 साल की मियाद, निगरानी के लिए एक पोर्टल... किसानों के सामने सरकार ने रखा ये फॉर्मूला केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच रविवार शाम को चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत एक सकारात्मक माहौल में हुई. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसान नेताओं के साथ सकारात्मक चर्चा और विस्तृत चर्चा हुई. यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब हजारों प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. केंद्र की तरफ से तीन मंत्री- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय किसानों संग बैठक में शामिल हुए.
5 एकड़ में परिसर, 108 फीट ऊंचा शिखर, 10 गर्भगृह... अनोखा होगा कल्कि धाम मंदिर, PM मोदी आज करेंगे शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखेंगे. इस मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. उन्होंने 1 फरवरी को पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें मंदिर के शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया था. इसके कुछ दिन बाद कांग्रेस ने 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में संलिप्तता का हवाला देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था.
नए मेयर का इस्तीफा, AAP के 3 पार्षदों का पालाबदल... सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव का बदल गया नंबरगेम चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट रुख किया है. दोनों दलों ने बीजेपी पर धोखाधड़ी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में सोमवार को फिर से सुनवाई होनी है. सुनवाई से पहले चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.साथ ही AAP के तीन पार्षदों नेहा मुसावट, गुरचरण काला और पूनम देवी के पाला बदलने से चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पूरा नंबर गेम बदल गया है. आम आदमी के तीनों पार्षद रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्षदों को पूर्ण मान-सम्मान मिलेगा, उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी.
'13 हारे हुए कैंडिडेट्स को जबरन जिताया...', रावलपिंडी कमिश्नर के खुलासे से PAKISTAN में हड़कंप, इस्तीफा, गिरफ्तारी और ट्विटर बैन... क्या होने वाला है ... पाकिस्तान के आम चुनाव को 10 दिन बीत चुके हैं. अब तक यह साफ नहीं है कि आखिर पड़ोसी मुल्क में किस पार्टी की सरकार बनेगी और किसे प्रधानमंत्री बनाया जाएगा. नवाज शरीफ की पार्टी PMLN के साथ-साथ बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP भी सत्ता पर काबिज होने की कोशिशों में लगी हुई है. इधर, इमरान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विपक्ष में बैठने का दावा कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान में सेना का कुछ बड़ा एक्शन होने का अंदेशा लगाया जा रहा है.
India vs England, Yashasvi Jaiswal: 'बैजबॉल' का जवाब बने जायसवाल... एंडरसन हों या वुड सब हुए पस्त, लगाया रनों का अंबार India vs England Test Series,Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से समां बांधा हुआ है. यशस्वी ने वाइजैग (विशाखापत्तनम) टेस्ट मैच में 209 रनों की पारी खेली थी. फिर राजकोट टेस्ट में भी इस युवा बल्लेबाज अपनी लय बरकरार रखते हुए दूसरी पारी में 214 रन बना डाले.22 साल के यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट सीरीज में अब तक छह पारियों में 109 की औसत से 545 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरे शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



