
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जून 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जून, 2025 की खबरें और समाचार: युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचा. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के भतीजे ने भी अपने देश में सत्ता पलट का आह्वान किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जून, 2025 की खबरें और समाचार: युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचा. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के भतीजे ने भी अपने देश में सत्ता पलट का आह्वान किया. इनके अलावा, देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश होने का अलर्ट है. पढ़ें गुरुवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
110 स्टूडेंट्स वॉर जोन से निकाले गए, ऑपरेशन 'सिंधु' के तहत पहला जत्था दिल्ली पहुंचा
ईरान और इज़रायल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचा. इन स्टूडेंट्स में 90 स्टूडेंट्स जम्मू-कश्मीर से हैं, जो मुख्य रूप से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. फिलहाल, ईरान में 4,000 से अधिक भारतीय नागरिक हैं, जिनमें लगभग आधे छात्र हैं.
खामेनेई के भतीजे ने भी किया ईरान में सत्ता पलट का आह्वान, कहा- शांति के लिए इस शासन का अंत जरूरी
ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है, और इस बीच खुद ईरान के शासक वर्ग से एक चौंकाने वाली आवाज़ उठी है, वह भी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार से. फ्रांस में रह रहे खामेनेई के निर्वासित भतीजे महमूद मोरदखानी ने कहा कि वह युद्ध के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस्लामिक गणराज्य का अंत ही असली शांति का रास्ता है.
Rain Alert: आधे भारत में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर के मौसम का हाल

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










