
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 अगस्त 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
जम्मू कश्मीर में रह रहे बाहरी लोग भी वोट डाल सकेंगे. चुनाव आयोग ने इस संबंध में ऐलान भी कर दिया है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने का दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है.
जम्मू कश्मीर में रह रहे बाहरी लोग भी वोट डाल सकेंगे. चुनाव आयोग ने इस संबंध में ऐलान भी कर दिया है. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने का दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पी विजयन के निजी सचिव केके राजेश की पत्नी प्रिया वर्गीस की कन्नूर विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति पर रोक लगा दी है.
1- जम्मू कश्मीर में रह रहे बाहरी लोग भी डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान जम्मू कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है. जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हृदेश कुमार ने कहा कि जो गैर कश्मीरी लोग राज्य में रह रहे हैं, वे अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराकर वोट डाल सकते हैं. इसके लिए उन्हें निवास प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों के जवान भी वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करा सकते हैं.
2- बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप का केस, दिल्ली HC ने दिया आदेश केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को बड़ा झटका लगा है. शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज होगा. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच 3 महीने में पूरी करने के लिए कहा है.
3- CM के निजी सचिव की पत्नी की यूनिवर्सिटी में नियुक्ति पर रोक केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निजी सचिव केके राजेश की पत्नी प्रिया वर्गीस की कन्नूर विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पर रोक लगा दी है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति (चांसलर) हैं और उन्होंने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति पर रोक लगाई है.
4- Amitabh Bachchan ने खान्स को छोड़ा पीछे, टॉप एक्ट्रेस की रेस में सबसे आगे Deepika Padukone कहते हैं बॉलीवुड में हमेशा उगते सूरज को ही सलाम किया जाता है. लेकिन उनका क्या जो ध्रूव तारे की तरह हमेशा अपनी चमक बनाए रखते हैं. ध्रूव तारे की चमक को कभी कोई चुनौती नहीं दे पाया है. बाकि आसमान में तो कई तारे हैं, बादल ना छाए तो कोई भी तारा चमकता हुआ दिखाई दे जाता है. ऐसी ही कुछ हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी है. फिल्म सुपरहिट हो जाए तो सितारा बेहद चमकीला हो जाता है.
5- जन्माष्टमी पर आज श्रीकृष्ण को अर्पित करें ये चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के लिए छप्पन भोग बनाना चाहिए और जो भी छप्पन भोग बनाए, उन सभी चीजों में नारियल का इस्तेमाल जरूर करें. ऐसा करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होगी. जन्माष्टमी के दिन शंख में गाय का कच्चा दूध भरकर श्री कृष्ण को उससे स्नान कराना चाहिए. उसके बाद उनकी मूर्ति को साफ करके गंगा जल से स्नान कराएं. फिर उनको साफ कपड़े से पोंछ कर नए वस्त्र पहनाएं. उसके बाद श्री कृष्ण को झूले या सिंहासन पर बैठाएं. संभव हो तो श्री कृष्ण को पीले या लाल रेशमी कपड़े पर ही बैठाना चाहिए इससे सुख समृद्धि की कमी नहीं होगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



