
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 सितंबर 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहा. रविवार यानी 17 सितंबर की तारीख क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गई है. इस दिन भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक एशिया कप फाइनल खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की.
खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहा. रविवार यानी 17 सितंबर की तारीख क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गई है. इस दिन भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक एशिया कप फाइनल खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की. राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है. बताया जा रहा है कि इस यात्रा को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.
India vs Sri Lanka Asia Cup Final: एशिया कप पर भारत की बादशाहत... गेंदबाजों के दम पर श्रीलंका को ढाई घंटे में ऐसे चटाई धूल
India vs Sri Lanka Asia Cup Final: रविवार यानी 17 सितंबर की तारीख क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गई है. इस दिन भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक एशिया कप फाइनल खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 8वीं बार खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की. मुकाबला श्रीलंका के ही मैदान पर यानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. खिताबी मुकाबले में टॉस भी श्रीलंका ने ही जीता था. हर बात मेजबान के पक्ष में ही जा रही थी. मगर भारतीय तेज गेंदबाजी ने पूरी बाजी और फेवर को ही पलट दिया. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आगे श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई. भारतीय क्रिकेट टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. 17 सितंबर (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया.
BJP की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' से वसुंधरा राजे ने क्यों बनाई दूरी? जानें कैसा है यात्रा का रिस्पॉन्स
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है. बताया जा रहा है कि इस यात्रा को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इस यात्रा में केंद्रीय नेताओं और वसुंधरा राजे की गैर-मौजूदगी भी अब कई अटकलों को हवा दे रही है.
IND Vs SL Asia Cup Final 2023: टीम इंडिया ने एशिया कप जीतकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में रचे गए कई कीर्तिमान

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



