
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मार्च 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 मार्च 2024 की खबरें और समाचार: लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. लेकिन इन दोनों प्रदेशों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी. वहीं, एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है.
लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. लेकिन इन दोनों प्रदेशों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी. वहीं, एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं. सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. वहीं, महादेव एप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मुश्किलों में घिर गए हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतगणना की तारीख बदली, अब इस डेट को होगी काउंटिंग लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. लेकिन इन दोनों प्रदेशों की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब वोटों की गिनती 2 जून को होगी. जबकि दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, दोनों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 02 जून 2024 को समाप्त हो रहा है.
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा किया जारी, SC ने दिया था आदेश चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा सीलबंद कवर के तहत जमा किए गए चुनावी बांड विवरण सार्वजनिक कर दिया है. माना जा रहा है कि विवरण 12 अप्रैल, 2019 से पहले की अवधि से संबंधित हैं. इस तारीख के बाद के चुनावी बांड विवरण पिछले सप्ताह चुनाव पैनल द्वारा सार्वजनिक किए गए थे. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट के 12 अप्रैल, 2019 के अंतरिम आदेश के निर्देशानुसार, सीलबंद कवर में चुनावी बांड का डेटा दाखिल किया था.
यूट्यूबर Elvish Yadav पर लगा NDPS एक्ट, सांपों के जहर की तस्करी से जुड़ा है मामला एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. सांपों के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. यूट्यूबर पर पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगा है. सूरजपुर कोर्ट में एल्विश यादव को पेश किया जा रहा है. नोएडा पुलिस ने 2 नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. कुल मिलाकर 9 सांप बरामद हुए थे, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक बरामद हुआ था. पूछताछ में आरोपियों ने उस वक्त बताया था की सांपों के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में किया जाता है. FIR में एल्विश यादव को आरोपी बनाया गया था.
कुख्यात गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पीएसए के तहत जम्मू में गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 15 एफआईआर दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई वारंट जारी किए गए थे. पुलिस के मुताबिक, जम्मू के गंग्याल पुलिस स्टेशन की एक टीम ने वांछित अपराधी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के पीएसए वारंट को निष्पादित किया और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी को जम्मू पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्शन लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महादेव बेटिंग ऐप मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



