
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: मणिपुर में एक बार फिर से हालात बिगड़ते जा रहे हैं जिसकी वजह से वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है. ईरान ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि उसके राजदूत ने एलॉन मस्क से मुलाकात की थी.
ईरान के विदेश मंत्री ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान के संयुक्त राष्ट्र दूत और अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क के बीच मुलाकात हुई थी. मणिपुर में हालात फिर बेकाबू होने लगे हैं. जिरीबाम जिले की एक नदी से 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद ही राज्य में हिंसा भड़क गई. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर की ओर दो फ्लैश बम दागे गए जो बगीचे में गिर गए. दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट आई है. ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट से पहले टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. पढ़े्ं आज की पांच बड़ी खबरें
क्या ईरानी राजनयिक ने एलॉन मस्क से की मुलाकात? कयासों पर सीनियर मिनिस्टर की सफाई ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान के संयुक्त राष्ट्र दूत आमिर सईद इरावनी और ट्रंप के करीबी अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क के बीच एक गुप्त बैठक हुई है. अराघची ने इसके उलट चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था IAEA और पश्चिमी देशों के साथ विवाद में "टकराव या सहयोग के लिए तैयार है".
मणिपुर में हाई टेंशन, 3 मंत्री, 6 MLA के घर हमला, CM के दामाद का घर जलाया, 5 जिलों में कर्फ्यू मणिपुर में हालात फिर बेकाबू होने लगे हैं. जिरीबाम जिले की एक नदी से 6 लापता व्यक्तियों के शवों के मिलने के कुछ घंटे बाद ही राज्य में हिंसा भड़क गई. प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला बोल दिया. इसके बाद, राज्य सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं हैं. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के हालात बिगड़ते जा रहे हैं.
इजरायली PM नेतन्याहू के घर पर बमों से किया गया हमला, रक्षा मंत्री बोले- दुश्मन ने पार की सभी हदें! उत्तरी इजरायली शहर कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर की ओर दो फ्लैश बम दागे गए जो बगीचे में गिर गए. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. एक बयान में कहा गया कि, न तो नेतन्याहू और न ही उनका परिवार उस वक्त घर में मौजूद था और किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने रविवार तड़के एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि घटना 'सभी लाल रेखाओं' (all red lines) को पार कर गई है. काट्ज़ ने सुरक्षा और न्यायिक एजेंसियों से भी आवश्यक कदम उठाने को कहा है.
आज दिल्ली-NCR में कंपकंपी, हवा के बदले रुख ने बढ़ाई सर्दी, यहां चेक करें कैसा रहेगा मौसम दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्लीवासियों को सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है. आज सुबह सिहरन महसूस की गई. इसके साथ ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. नवंबर के तीसरे हफ्ते में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कोई नई मौसम प्रणाली आने की संभावना नहीं है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली के मैदानी क्षेत्रों में मौसमी सूखी ठंड बढ़ने की उम्मीद है.
शुभमन गिल, सरफराज खान समेत ये 4 भारतीय स्टार चोटिल... ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले संकट में टीम भारतीय टेस्ट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही भारतीय टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. टीम के 4 खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं.दरअसल, पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी वाका स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. भारत और भारत-ए टीम के बीच बंद दरवाजों में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. इसी प्रैक्टिस के दौरान चारों प्लेयर चोटिल हुए हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



