
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जून 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी है. लखनऊ के PUBG मर्डर केस में आरोपी नाबालिग ने खुलासा किया है कि जब पापा घर पर नहीं होते थे, प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल मां से मिलने आते थे.
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी है. लखनऊ के PUBG मर्डर केस में आरोपी नाबालिग ने खुलासा किया है कि जब पापा घर पर नहीं होते थे, प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल मां से मिलने आते थे. देश में कोरोना के 12847 नए मामले सामने आए हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच आज खेला जाएगा.
1- 'अग्निपथ' पर बवाल- बिहार में ट्रेनें फूंकीं, हरियाणा में इंटरनेट बंद, UP में बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ अग्निपथ स्कीम को लेकर आज भी युवाओं का विरोध जारी है. शुक्रवार सुबह युवाओं ने उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की. बता दें कि गुरुवार को भी अग्निपथ योजना के विरोध में कई राज्यों के युवाओं में उबाल देखने को मिला था. कई जगह आगजनी हुई थी, रेल और सड़क मार्ग को रोका गया था.
2- PUBG Murder: 'प्रॉपर्टी डीलर अंकल मम्मी से मिलने आते थे...', बच्चे ने खोला राज
आरोपी नाबालिग बेटे ने बाल कल्याण समिति (CWC) की पूछताछ में बताया, ''जब पापा नहीं होते थे, तब मम्मी से मिलने प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल आते थे. यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगता था. मैंने इस बात की शिकायत एक दिन पापा से कर दी. जिसके बाद पापा और मम्मी के बीच जमकर लड़ाई हुई. इसके बाद मम्मी ने मुझे खूब मारा. तभी से मेरे मन में अंदर से गुस्सा भरा था.''
3- कोरोना के डराने वाले आंकड़े: 24 घंटे में सामने आए 12,847 केस, 14 की मौत देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,847 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह कल की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक है. सबसे अधिक 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है. इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं.
4- दिल्ली-NCR में दूसरे दिन बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अभी यहां बरस सकते हैं बादल लंबे समय से गर्मी से परेशान और बारिश की उम्मीद लगाए दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह अच्छी रही. आज सुबह दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश के बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. इससे पहले आज क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) नई दिल्ली ने दिल्ली और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में गरज और हल्की तीव्रता के साथ बारिश की भविष्यवाणी की.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



