
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 अगस्त 2022 की खबरें और समाचार: बीजेपी के संसदीय बोर्ड में सुधा यादव को शामिल करना एक बड़ी खबर है. वो कौन हैं, इसे लेकर कौतूहल है. उन्हें बीजेपी के बोर्ड में सुषमा स्वराज की जगह दी गई है. इसके अलावा कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत, क्रिकेटर विनोद कांबली की आर्थिक स्थिति से जुड़ी खबर अहम रही.
आज शाम की ताजा खबरों की बात करें तो सबसे प्रमुख खबर बीजेपी संसदीय बोर्ड में बदलाव और इसमें सुधा यादव को शामिल करना रही. सुषमा स्वराज की जगह संसदीय बोर्ड में जगह बनाने वाली सुधा यादव कौन हैं और कैसे उनका चुनाव हुआ, ये अहम खबर रही. वहीं क्रिकेटर विनोद कांबली की दयनीय आर्थिक स्थिति और काम की तलाश को लेकर की गई पोस्ट से लेकर राजू श्रीवास्तव की तबियत, जन्माष्टमी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन और भारत के रूस से तेल आयात करने की खबर पर यूक्रेन की प्रतिक्रिया की खबरें प्रमुख रहीं. आज शाम की अहम खबरें इस प्रकार रहीं....
कौन हैं सुधा यादव जो BJP संसदीय बोर्ड में हुईं शामिल, सुषमा स्वराज के निधन से खाली हुई थी जगह
2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंकने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने अपने संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल किया है और इसमें शामिल हुईं एक मात्र महिला सदस्य डॉ. सुधा यादव (Dr. Sudha Yadav) का नाम भी चर्चा में है. चर्चा इसलिए क्योंकि सुधा यादव से पहले बोर्ड में एकमात्र महिला सदस्य स्वर्गीय सुषमा स्वराज हुआ करती थीं. 1999 में हुए लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह से मुकाबले के लिए डॉ. सुधा यादव को मैदान में उतारा था. यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ.
करोड़ों के 'मालिक' Vinod Kambli अब पाई-पाई को मोहताज? केवल 1000 रुपये है रोज की आमदनी
भारतीय क्रिकेट टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ डेब्यू करने वाले बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वो तंगहाली में जीवन बिता रहे हैं. उनकी कमाई का जरिया मात्र बीसीसीआई (BCCI) से मिलने वाली पेंशन (Pension) रह गई है. फिलहाल वो और काम की तलाश कर रहे हैं. Mid Day की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल, कांबली को 30 हजार रुपये मासिक पेंशन (BCCI Pension) से गुजारा करना पड़ रहा है. यानी हर रोज इनकी इनकम (Income) महज 1000 रुपये है.
15 दिन पहले राजू श्रीवास्तव से मिले थे शेखर सुमन, सेहत का ध्यान रखने की दी थी सलाह

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



