
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 सितंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 सितंबर, 2024 की खबरें और समाचार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे का ऐलान किया था जिसके बाद वह पार्टी नेताओं संग आज कई बैठकें करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी करने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है.
इस्तीफे की घोषणा के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कई बैठकें करेंगे जिसमें भावी सीएम के नाम पर मंथन किया जाएगा. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फोकोर्स पर एक 47 से गोलीबारी की गई है. गोलीबारी करने वाले एस संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ लिया है.ढाका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो भारत विरोधी है. उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि करनी होगी. बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इन दिनों में अभ्यास में जुटी हुई है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
फाइल साइन पर पाबंदी, सीएम दफ्तर में एंट्री पर बैन... सुप्रीम कोर्ट की वो शर्तें जिनके बाद केजरीवाल को लेना पड़ा इस्तीफे का फैसला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो दो दिन में सीएम की कुर्सी से इस्तीफा दे देंगे. उनके इस फैसले ने कई अटकलों को हवा दी है. लिहाजा सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर केजरीवाल ने जमानत मिलने के बाद इस्तीफे का फैसला क्यों लिया. जबकि वह 156 दिन तक जेल में थे और विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है.इस बात की भी चर्चा है कि केजरीवाल के इस फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट की वो बंदिशें भी हो सकती हैं जो जमानत देते वक्त कोर्ट ने उनपर लगाई थीं.
फायरिंग की आवाज, AK-47 वाली साजिश और चुनाव के बीच टारगेट पर ट्रंप... फ्लोरिडा गनशॉट केस की जानिए हर एक डिटेल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच के पास गोलियों की आवाजें सुनाई दी. वेस्ट पाम बीच के गोल्फ कोर्स में ही ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे. कहा जा रहा है कि निशाने पर ट्रंप थे. लेकिन इस घटना में ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं. एफबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के प्रयास के तौर पर इस घटना की जांच कर रही है.जिस समय यह घटना हुई, उस समय ट्रंप गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे. इस घटना का पता लगते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स उन्हें तुरंत क्लब के होल्डिंग रूम में ले गए. हमलावर दरअसल ट्रंप से 275 से 450 मीटर की दूरी पर था.
'भारत की मानसिकता बदलने का एकमात्र तरीका, PAK से परमाणु समझौता करे बांग्लादेश', बांग्लादेशी प्रोफेसर की भड़काने वाली थ्योरी शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश (Bangladesh) में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से देश सुर्खियों में बना हुआ है. अब ढाका विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो भारत विरोधी है. बयान सुनकर ऐसा लगता है कि बांग्लादेश भारत से दुश्मनी और पाकिस्तान से दोस्ती की तरफ आगे बढ़ रहा है. ढाका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने एक सेमिनार के दौरा बांग्लादेश के लिए न्यूक्लियर हथियारों की बात की और भारत को एक बड़ा खतरा बताया है. उन्होंने कहा, "हमें पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि करनी होगी. पाकिस्तान, बांग्लादेश का सबसे विश्वसनीय और भरोसेमंद सुरक्षा सहयोगी है. यह वही बात है, जिस पर भारतीय हमें विश्वास नहीं कराना चाहते."
लखनऊ में 'डिजिटल तांत्रिक' ने बिजनेसमैन से ठग लिए 65 लाख, व्यापार में फायदे का दिया झांसा डिजिटल अरेस्ट की कई घटनाएं हाल फिलहाल में आपने सुनी होंगी. लेकिन 'डिजिटल तांत्रिक' के बारे में शायद ही आपने सुना हो. लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से आया है, जहां एक डिजिटल तांत्रिक ने काले जादू का डर दिखाकर शेयर कारोबारी से 65 लाख रुपये हड़प लिए हैं. अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
IND vs BAN 1st Test Chennai: इस मैदान पर टीम इंडिया का धांसू है रिकॉर्ड, अब बांग्लादेश की खैर नहीं! देखें आंकड़े बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ ही भारतीय टीम का घरेलू सत्र शुरू होने जा रहा है. भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर (गुरुवार) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क में होगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए पहले ही चेन्नई पहुंच चुकी थी. दूसरी ओर मेहमान टीम बांग्लादेश भी रविवार (15 सितंबर) को चेन्नई पहुंच गई.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



