
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 मई, 2024 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के तूफानी दौरे के दौरान कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर चुनाव बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो वह इसका समर्थन करेगी. स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री को गोली मारी गई है, जिनकी हालत गंभीर है.
लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजतक ने अब तक का सबसे सॉलिड इंटरव्यू लिया है. दिल्ली से लखनऊ पहुंचने केजरीवाल आज अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री को गोली मारी गई है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो उनकी पार्टी इस सरकार को बाहर से अपना समर्थन देगी. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
UP में PM मोदी की 4 रैलियां, लखनऊ में केजरीवाल-अखिलेश साथ में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोनों नेता लखनऊ में एसपी राज्य मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश की यह पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की गुरुवार की रैलियां प्रतापगढ़, आज़मगढ़ के लालगंज, जौनपुर के मछलीशहर और भदोही में होंगी.
'डंके की चोट पर कहता हूं...', आजतक पर आज शाम देखिए PM मोदी का सबसे सॉलिड इंटरव्यू लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजतक ने सबसे सॉलिड इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों से लेकर धर्म-आधारित आरक्षण तक और देश के तमाम सुलगते मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है. इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल, मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह और कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने पीएम मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर बात की है.
'केंद्र में INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो बाहर से देंगे समर्थन', पांचवें चरण की वोटिंग से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो उनकी पार्टी इस सरकार को बाहर से अपना समर्थन देगी. गौर करने वाली बात ये है कि कुछ हफ्ते पहले ही ममता बनर्जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में INDIA ब्लॉक से कोई गठबंधन नहीं है.ADVERTISEMENT
स्लोवाकिया PM पर जानलेवा हमला... देखिए लिस्ट भारत-PAK, जापान से लेकर अमेरिका तक के ये राष्ट्र प्रमुख भी बने थे निशाना मध्य यूरोप के लैंडलॉक्ड (जहां समुद्री सीमा ना हो) देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला हुआ है. पीएम रॉबर्ट फिको को गोली मारी गई है. उनकी हालत बेहद गंभीर है. शांतिपूर्ण यूरोपीय देश में हुई इस वारदात ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. अमेरिका से लेकर जापान और रूस से लेकर फ्रांस तक सभी देश इस हमले की निंदा कर रहे हैं.
राजस्थान की लगातार चौथी हार... सैम करन की तूफानी पारी से पंजाब की धमाकेदार जीत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में बुधवार (15 मई) को शानदार मैच खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को करारी शिकस्त दी.संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम की लगातार चौथी हार है. हालांकि इस टीम ने प्लेऑफ में पहले ही क्वालिफाई कर लिया है. राजस्थान टीम के 13 मुकाबलों में 16 अंक हैं. उसका आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 19 मई को होगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



