
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जनवरी 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. घर में घुसकर चोर ने सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया. उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है. एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. घर में घुसकर चोर ने सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया. उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है. एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला किसने किया और क्यों, इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है. वहीं, हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक ने अपनी कंपनी को बंद करने का फैसला लिया है. पढ़िए आज सुबह की 5 बड़ी खबरें...
1- अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किए 3 वार
बॉलीवुड से शॉकिंग खबर सामने आई है. अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया. सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. हमला किसने किया और क्यों इसका पता पुलिस लगा रही है.
2- अडानी ग्रुप से पंगा लेने वाले हिंडनबर्ग का शटर डाउन, फाउंडर ने किया बंद करने का ऐलान
नाथन एंडरसन ने अपने संदेश में लिखा कि मैंने पिछले साल के अंत में ही अपने परिवार, दोस्तों और हमारी टीम के साथ ये बात शेयर की थी कि मैं हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय ले रहा हूं.
3- Hindenburg का ये था असली खेल, पहले खुलासा... फिर 'Short Selling' से कमाई, अब बंद हो रही दुकान

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












