
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जनवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में घुसकर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर सामने आ गई है. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में नशे में धुत एक सरकारी अधिकारी ने तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार से कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं. मिल्कीपुर उपचुनाव में एक ही समुदाय तीन उम्मीदवार होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. असल में, नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पासी जाति के उम्मीदवार को भी टिकट दे दिया है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में घुसकर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर सामने आ गई है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा और घंटों तक वहीं रहा. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में नशे में धुत एक सरकारी अधिकारी ने तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार से कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं. मिल्कीपुर उपचुनाव में एक ही समुदाय तीन उम्मीदवार होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. असल में, नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पासी जाति के उम्मीदवार को भी टिकट दे दिया है. दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. सऊदी अरब के मक्का में हर साल लाखों की संख्या में मुसलमान हज के लिए जाते हैं. पिछले साल भीषण गर्मी की वजह से 1,300 हाजियों की मौत हो गई थी जिसे लेकर सऊदी अरब को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. पढ़ें गुरुवार की पांच बड़ी खबरें...
1. चेहरे पर घबराहट, कंधे पर बैग... 6 सेकेंड का वो Video जिसमें भागता दिखा सैफ पर हमला करने वाला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में घुसकर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर सामने आ गई है. आरोपी सीढ़ियों से भागता सीसीटीवी में कैद हुआ है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा और घंटों तक वहीं रहा. संदिग्ध आरोपी उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके 12वें फ्लोर पर सैफ अपने परिवार संग रहते हैं.
2. नशे में धुत सरकारी अधिकारी ने तीन लड़कियों को कुचला, एक की मौत
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में नशे में धुत एक सरकारी अधिकारी ने तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी कार से कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
3. मिल्कीपुर में मुकाबला त्रिकोणीय हुआ तो कौन पड़ेगा भारी - BJP या समाजवादी पार्टी?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












