
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अप्रैल 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 अप्रैल, 2024 की खबरें और समाचार: फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार किए गए हैं. बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की है. एक पाकिस्तानी अफसर ने सरबजीत के हत्यारे को लेकर बड़ा दावा किया है.
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी है. बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जौनपुर से जेल में बंद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया है. पाकिस्तान के एक पुलिस अफसर ने दावा किया है कि सरबजीत का हत्यारा सरफराज जिसे गोली मार दी थी वह अभी जिंदा और गंभीर रूप से घायल है. इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ऐतिहासिक मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
सलमान के घर फायरिंग के 36 घंटे में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी, मुंबई टू भूज पुलिस के एक्शन की Inside Story सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भुज से गिरफ्तार कर लिया है. आज किसी भी वक्त दोनों आरोपियों को मुंबई ले जाया जा सकता है. दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दोनों आरोपियों का नाम सागर पाल है और विक्की साहब गुप्ता है. शुरूआती पूछताछ में जो सामने आया है उसके मुताबिक सागर ने सलमान के घर पर फायरिंग की.
बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को मायावती ने जौनपुर सीट से उतारा, BSP की एक और लिस्ट जारी बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें जौनपुर से जेल में बंद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा मायावती ने मैनपुरी में भी अपना प्रत्याशी बदल दिया है.बीएसपी ने इस लिस्ट में 11 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रूखाबाद से क्रांति पांडेय, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह), गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह और वाराणसी से अतहर जमाल लारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
'जिंदा है सरबजीत का हत्यारा सरफराज', पाकिस्तान के सीनियर पुलिस अफसर का दावा, पाकिस्तानी मंत्री ने भारत पर मढ़े आरोप, कहा- 'पैटर्न सेम है...' पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज तांबा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है. पाकिस्तान के सीनियर पुलिस अफसर ने दावा किया है कि सरफराज अभी भी जिंदा है और गंभीर रूप से घायल है. वहीं, पाकिस्तान सरकार में मंत्री ने भारत पर आरोप मढ़े हैं.बता दें कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारत के रहने वाले सरबजीत सिंह की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी.पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में हाफिज सईद के करीबी अमीर सरफराज तांबा ने पॉलीथीन से गला घोंटकर और पीट-पीटकर सरबजीत को मौत के घाट उतार दिया था.
दिल्ली शराब घोटाले में 17वीं गिरफ्तारी, ED ने चरणप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के शराब घोटाले मामले में चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. ये इस मामले में 17वीं गिरफ्तारी है. ईडी ने चरणप्रीत पर 2022 गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए धन मुहैया कराने का आरोप लगाया है. वहीं, AAP का कहना है कि ईडी की जांच राजनीति से प्रेरित है और उसे अभी तक इस मामले में एक भी रुपया नहीं मिला है.
क्रिकेट इतिहास की सबसे बुरी धुलाई... 4 गेंदबाजों ने मिलकर लुटा दिए 235 रन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. मैच में हैदराबाद टीम ने 287 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाकर आरसीबी टीम को उसके घरेलू मैदान पर ही बुरी तरह शिकस्त दी.यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा है. मगर इसी के साथ इस मैच में आरसीबी के 4 गेंदबाजों ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह चारों गेंदबाज विजयकुमार वैशाक, रीस टॉपली, लोकी फर्ग्यूसन और यश दयाल हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



