
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 15 जून, 2024 की खबरें और समाचार: जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने तमाम वैश्विक नेताओं से मुलाकात की.टी 20 विश्व कप में आज भारत और कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा. उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
इटली में जी 7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से गर्मजोशी से मुलाकात की. अजित पवार की पत्नी ने कहा है कि अगर उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिलती है तो वह इसे सहर्ष स्वीकार करेंगी. उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जगहों पर पारा लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. टी 20 विश्व कप में आज भारत और कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
इटली: कनाडा के आरोपों के बाद ट्रूडो से PM मोदी की पहली मुलाकात, बाइडेन और जेलेंस्की से भी वैश्विक मुद्दों पर चर्चा जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे से भारत के लिए रवाना हो गए हैं. जी7 शिखर सम्मेलन के इतर इटली में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कनाडा के समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से हुई उनकी मुलाकात काफी चर्चा में रही. बाइडेन के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बाइडेन से मिलना हमेशा खुशी की बात होती है. भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
अब मोदी मंत्रिमंडल में जगह चाहती हैं बारामती से हार चुकीं सुनेत्रा पवार! राज्यसभा के जरिये संसद भेज रही है NCP महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में किसी भी तरह का प्रस्ताव स्वीकार करने में खुशी होगी और वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करेंगी.उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी पुणे जिले की बारामती लोकसभा सीट पर मिली हार का आत्मचिंतन कर रही है और विश्लेषण के बाद सुधारात्मक कदम उठाएगी.
लू की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल के इस शहर में बीकानेर-छपरा से भी ज्यादा तापमान, देखें सबसे गर्म शहरों की लिस्ट उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह का समय बीतते ही प्रचंड लू तापमान को बढ़ा देती है. लोगों को घर से निकलने के दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.दरअसल इस समय सूर्य की सीधी किरणें मैदानी इलाक़ों में धरती पर पड़ रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है. वहीं शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के चलने और आसमान साफ होने के कारण हो रहे सौर रेडीएशनल हीट की वजह से कुछ इलाक़ों में तापमान बहुत ज़्यादा बढ़ा हुआ है.
'बयानबाजी चलती रहती है, राम सभी के हैं, राष्ट्र सभी का है', RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर बोले रामदेव लोकसभा चुनाव नतीजों पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर योग गुरु रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुक्रवार को हरिद्वार के हरी सेवा आश्रम में चल रहे संत सम्मेलन में मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' के अपने आदर्श वाक्य के साथ देश को आगे बढ़ाया है. रामदेव ने कहा, 'राजनीतिक टिप्पणियां अक्सर होती रहती हैं. भगवान राम सभी के हैं; यह राष्ट्र सभी का है और हम सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. जाति, संप्रदाय और विचारधाराओं के आधार पर विभाजन पैदा करना राष्ट्रीय एकता के लिए ठीक नहीं है.'
कनाडा के खिलाफ रोहित शर्मा अपनाएंगे ओल्ड फॉर्मूला, विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन बदलेगी! ऐसी होगी प्लेइंग-11 आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शनिवार (15 जून) को भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच कनाडा से खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं साद बिन जफर के कंधों पर कनाडाई टीम की बागडोर होगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



