
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जुलाई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 जुलाई, 2024 की खबरें और समाचार: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और अभी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में ट्रंप घायल हुए हैं. भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन का खिताब पर कब्जा कर लिया है, फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक हमले के दौरान बाल-बाल बचे हैं. ट्रंप पर यह हमला चुनावी रैली के दौरान किया गया और गोली उनके कान के ऊपरी हिस्से में लगी. पीएम मोदी ने भी इस गोलीबारी की घटना की निंदा की है. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है. तमिलनाडु के बीएसपी चीफ आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक आरोपी थिरुवेंगदम को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
मूव... मूव... ट्रंप पर गोली चलते ही चिल्लाए सीक्रेट सर्विस के एजेंट, फिर लहूलुहान ट्रंप ने बांध ली मुट्ठी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर जानलेवा हमला हुआ है. ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे कि इसी दौरान उनको निशाना बनाकर फायरिंग की गई. ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और मंच के नीचे झुक गए. इस दौरान भीड़ में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया. रैली का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप मंच से रैली को संबोधित कर रहे हैं तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देती है.
'दोस्त पर हुए अटैक से बेहद चिंतित हूं...', PM ने मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग की निंदा Donald Trump Rally Shooting: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी हुई है. पीएम मोदी ने भी ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया दी है.एक्स पर लिखे पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'अपने दोस्त, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं.'
WCL 2024 Final: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर धो डाला, लीजेंड्स लीग फाइनल में दी करारी शिकस्त भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है. युवराज सिंह के नेतृत्व में इंडियन चैंपियंस ने 13 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराया. पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, उनकी टीम ने 20 ओवरों में 156/6 का अच्छा स्कोर बनाया.
तमिलनाडु: BSP के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग हत्याकांड का 1 आरोपी एनकाउंटर में ढेर तमिलनाडु (Tamilnadu) के बीएसपी चीफ आर्मस्ट्रांग की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्याकांड के एक आरोपी थिरुवेंगदम का एनकाउंटर हो गया है. चेन्नई के पास पुलिस एनकाउंटर में गैंस्टर की मौत हुई. थिरुवेंगदम कथित रूप से बीएसपी के राज्य प्रमुख आर्मस्ट्रांग की हत्या में शामिल था, जो माधवरम के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. बता दें कि हत्या के बाद ये आरोपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के मुताबिक, थिरुवेंगदम ने आर्मस्ट्रांग का कई दिनों तक पीछा किया और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली, इसके बाद घटना को अंजाम दिया.
'मुसलमान वोट देने की मशीन नहीं, ATM भी नहीं...,' क्यों बरसे असदुद्दीन ओवैसी? ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है, "हम (मुसलमान) कोई वोट डालने वाली मशीन नहीं हैं. हम एटीएम नहीं हैं कि तुम आओ और हमको दबा दो और हम डालते जाएं वोट." उन्होंने कहा कि ये सवाल मुसलमानों को सोचना है. वह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में थे, जब उन्होंने यह बात कही.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



