
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 सितंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. भारत ने नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को भारत ने फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबला होगा.
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. भारत ने नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को भारत ने फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबला होगा. 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 13 सितंबर से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित की जाएगी. भारतीय वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 'मेक इन इंडिया' राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का प्रस्ताव भेज दिया है. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
रूस में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता, अमेरिका-चीन ने जारी किया सुनामी का अलर्ट
रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के बाद पैसिफिक सुनामी वार्निंग सिस्टम ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया और कहा कि इस क्षेत्र में खतरा पैदा हो सकता है.
नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार का भारत ने किया समर्थन, कहा- शांति और स्थिरता बढ़ेगी
भारत ने नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली नई अंतरिम सरकार का स्वागत किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि इससे नेपाल में शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा और भारत नेपाल के साथ मिलकर दोनों देशों की भलाई के लिए काम करता रहेगा. सुशीला कार्की को शुक्रवार देर रात नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.
फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा देने के सपोर्ट में भारत, UN में प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












