
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 सितंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की प्रमुख बनने के लिए बधाई दी है. पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मैच को लेकर राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर हमला बोला है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की प्रमुख बनने के लिए बधाई दी है. पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले मैच को लेकर राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर हमला बोला है.
1. मणिपुर से PM मोदी ने सुशीला कार्की को दी बधाई, बताया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल भारत का दोस्त है, करीबी दोस्त. आज 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई देता हूं.
2. पुतले फूंके, बॉयकॉट का ऐलान... भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर देश में विरोध जारी है. विपक्षी पार्टियां इस मैच पर सवाल उठा रही हैं और केंद्र सरकार पर हमला बोल रही हैं. AAP, शिवसेना यूबीटी से लेकर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इसे शहीदों का अपमान बताया है.
3. नेपाल की सत्ता संभालते ही एक्शन में सुशीला कार्की, पूर्व PM केपी ओली के खिलाफ FIR

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












