
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 मार्च 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 मार्च 2024 की खबरें और समाचार: बिहार में NDA में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी RLM को 1 सीट और पशुपति पारस को समस्तीपुर की 1 सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत 4 सीटें देने पर सहमति बनी है. वहीं, केंद्र सरकार ने दिल्ली में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है.
बिहार में NDA में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी RLM को 1 सीट और पशुपति पारस को समस्तीपुर की 1 सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत 4 सीटें देने पर सहमति बनी है. वहीं, केंद्र सरकार ने दिल्ली में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. पढ़िए बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें...बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फिक्स! जेडीयू को 16 और चिराग की पार्टी को 4 सीटें देने पर सहमति बिहार में NDA में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी RLM को 1 सीट और पशुपति पारस को समस्तीपुर की 1 सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत 4 सीटें देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बता दें कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मीटिंग हुई, इसमें चिराग़ पासवान और मंगल पांडेय के साथ जेपी नड्डा ने सीट शेयरिंग पर चर्चा की. इससे पहले मंगल पांडेय ने पशुपति पारस से भी सीट शेयरिंग को लेकर मुलाक़ात की थीं.लाजपत से साकेत,
इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ... दिल्ली में मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी
केंद्र सरकार ने दिल्ली में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. उन्होंने मीडिया बातचीत में कहा कि, 'आज दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है, जिस पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे.' केंद्र सरकार ने बताया है कि, 'लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी. इसमें आठ स्टेशन होंगे. वहीं, दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक, यह करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी. यह मार्च 2029 तक पूरी हो जाएगी.'
Exclusive: मोस्ट वांटेड आतंकी का 22 साल बाद सामने आया Video, अक्षरधाम मंदिर अटैक का है मास्टरमाइंड भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्ला गोरी का 22 साल (2002 के बाद) बाद एक वीडियो सामने आया है. फरहतुल्ला गोरी उर्फ अबु सूफियान उर्फ सरदार साहेब उर्फ फैरू गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड है. इसे साल 2020 में भारत सरकार ने डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया हुआ है. फरहतुल्ला गोरी ने भारत में सबसे पहला हमला साल 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर करवाया था. वह गुजरात पुलिस और हैदराबाद पुलिस से वांटेड है. दिल्ली पुलिस की आतंकी फाइलों में भी फरहतुल्ला गोरी का नाम दर्ज है. गोरी ने हैदराबाद में STF के दफ्तर पर फिदायीन हमले के अलावा हैदराबाद में RSS दफ्तर समेत कई नेताओं पर आतंकी हमले करवाए थे. हालांकि, इस समय फरहतुल्ला गोरी पाकिस्तान में मौजूद है.
'मेरे परिवार से तो कोई पंचायत सदस्य भी नहीं रहा...', नए सीएम नायब सिंह सैनी का Exclusive इंटरव्यू
हरियाणा सरकार के लिए मंगलवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा. पहले बीजेपी और जेजेपी गठबंधन टूटा. उसके बाद मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हुई और पर्यवेक्षक बनाकर चंडीगढ़ भेजे गए अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ ने नई सरकार की कवायद तेज कर दी और शाम तक सामने आया कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार तो है, लेकिन सीएम बदल गया है. असल में पार्टी ने पूर्व सीएम खट्टर के करीबी नायब सिंह सैनी पर भरोसा जताया और सीएम पद पर उनकी ताजपोशी हुई. इसके बाद बुधवार को सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत भी हासिल किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



