
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें, 13 अप्रैल 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ रैली के दौरान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी घायल हो गए हैं. वहीं, रूसी सेना ने मारियूपोल में यूक्रेनी सेना की एक ब्रिगेड के हथियार डाल देने का दावा किया है.
कुतुब मीनार परिसर स्थित कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद के ढांचे से सनातन हिंदू देवी-देवताओं की मू्र्तियां हटाए जाने पर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने रोक लगा दी है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ रैली के दौरान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी घायल हो गए हैं. वहीं, रूसी सेना ने मारियूपोल में यूक्रेनी सेना की एक ब्रिगेड के हथियार डाल देने का दावा किया है.
1- कुतुब मीनार से नहीं हटेंगी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, कोर्ट ने पुरातत्व विभाग को रोका दिल्ली की साकेत कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग को कुतुब मीनार परिसर में स्थित कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद के ढांचे से सनातन हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाने से रोक दिया है. याचिकाकर्ताओं के वकील विष्णु जैन ने बताया कि कोर्ट का ये आदेश उनकी प्रार्थना के अनुकूल है जिसमें मूर्तियों के आधार पर ही उस जगह पर कब्जा मांगा गया था. साथ ही वहां अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा सेवा का अधिकार भी मांगा गया था.
2- बंगाल: सीएम ममता के खिलाफ रैली कर रहे शुभेंदु अधिकारी हुए चोटिल, अस्पताल में भर्ती आज पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी घायल हो गए हैं. बैरिकेड के धक्के की वजह से उन्हें चोट आई और अभी उनका बीरभूम के प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है. बताया गया है कि रामपुरहाट हिंसा मामले को लेकर बीरभूम जिले में बीजेपी ने एक रैली निकाली थी. लेकिन वहां पर शुभेंदु अधिकारी के साथ ये हादसा हुआ है.
3- मारियूपोल में रूसी सेना को मिली बड़ी कामयाबी, यूक्रेन की ब्रिगेड ने किया सरेंडर,1026 सैनिकों ने डाले हथियार यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच, मारियूपोल में रूसी सेना ने बड़ी कामयाबी का दावा किया है. मारियूपोल में यूक्रेन की पूरी ब्रिगेड ने सरेंडर कर दिया है. यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड ने आत्मसमर्पण किया है. इस आत्मसमर्पण के तहत,1026 सैनिकों ने हथियार डाले हैं. हथियार डालने वालों में 162 यूक्रेनी अधिकारी भी शामिल हैं.
4- आलिया की मेहंदी के बाद शुरू हुई संगीत की तैयारी, सामने आई डिटेल्स 13 अप्रैल को आलिया और रणबीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई है. मेहंदी की रस्म पूरी हो गई है. रिपोर्ट्स हैं कि संगीत सेरेमनी देर रात शुरू होगी. इसकी टाइमिंग 10-साढ़े 10 बजे बताई जा रही है. संगीत फंक्शन के बाद कपूर और भट्ट परिवार ज्वॉइंट डिनर करेंगे. इन प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज से पहले रणबीर के घर में गणेश पूजन किया गया. वेन्यू से फोटोज लगातार आ रही हैं.
5- इन 5 राज्यों में दो दिन बाद से टूटने वाला है गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दी हीट वेव की चेतावनी IMD ने बताया है, ''पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल, 2022 से हीट वेव की स्थिति रहने वाली है.'' उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में 15 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप खिली रहेगी.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



