
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 अप्रैल 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 12 अप्रैल, 2025 की खबरें और समाचार: एनआईए ने शुक्रवार को तहव्वुर राणा से कई सवाल किए. NIA ने आतंकी से पूछा कि जब वो भारत में आया और यहां रहा, तब उसने किन-किन से मुलाकातें कीं और ये मुलाकातें कहां-कहां हुईं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ की घोषणा के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है.
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब कानून के शिकंजे में आ गया है. देश की जांच एजेंसी NIA वो तमाम सवालों के जवाब जानना चाहती है, जिसका करीब 17 साल से लंबा इंतजार किया जा रहा था. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने तहव्वुर से सवाल दागा कि जब वो भारत में आया और यहां रहा, तब उसने किन-किन से मुलाकातें कीं और ये मुलाकातें कहां-कहां हुईं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ की घोषणा के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. हाल में आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में कुछ लोगों को अवैध लिंग परीक्षण रैकेट चलाते हुए पकड़ा था. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए पंजाब पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई की है. पंजाब की लालरू थाना पुलिस ने फर्जी लिंग परीक्षण नेटवर्क चलाने वाले सीता, राहुल और नितेश के खिलाफ FIR दर्ज की है. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कभी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चीन पर टैरिफ बढ़ा देते हैं तो कभी चीन अमेरिका पर हैवी टैरिफ लगा देता है. पढ़ें शनिवार की पांच बड़ी खबरें...
1. 'भारत में कहां ठहरा, किन लोगों से मिला, कहां हुई मुलाकात...' NIA ने आतंकी तहव्वुर राणा से पूछे मुंबई हमले पर ये सवाल
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब कानून के शिकंजे में आ गया है. देश की जांच एजेंसी NIA वो तमाम सवालों के जवाब जानना चाहती है, जिसका करीब 17 साल से लंबा इंतजार किया जा रहा था. शुक्रवार को पहली बार आतंकी तहव्वुर राणा का NIA से आमना-सामना हुआ और सवालों की झड़ी लग गई. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने तहव्वुर से सवाल दागा कि जब वो भारत में आया और यहां रहा, तब उसने किन-किन से मुलाकातें कीं और ये मुलाकातें कहां-कहां हुईं.
2. 'बंदूक की नोक पर डील नहीं करता भारत', अमेरिका के साथ ट्रेड टॉक पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ की घोषणा के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के हित सर्वोपरि रहेंगे और किसी भी दबाव में आकर बातचीत नहीं की जाएगी. गोयल ने पत्रकारों से कहा, "मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हम बंदूक की नोक पर डील नहीं करते. समयसीमा अच्छी होती है क्योंकि वे बातचीत को तेज करती हैं, लेकिन जब तक हम देश और जनता के हितों की रक्षा करने में सक्षम नहीं होते, तब तक जल्दबाज़ी करना उचित नहीं होता."
3. आज तक के स्टिंग ऑपरेशन का दिख रहा असर, अब पंजाब में लिंग परीक्षण रैकेट चलाने वालों पर FIR

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







