
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 11 मई, 2024 की खबरें और समाचार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद अपने चुनावी प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक शख्स ने पांच लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली से उड़ा दिया. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात को आए आंधी-तूफान से काफी नुकसान हुआ है.
जेल से बाहर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आज मंदिर दर्शन कर चुनाव प्रचार करेंगे. यूपी के सीतापुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात के दौरान एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात को आए आंधी तूफान से दो लोगों की मौत हो गई है.इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-59 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रनों से हरा दिया. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
आज 11 बजे पूजा, 1 बजे PC और शाम को मेगा रोड शो, तिहाड़ से बाहर आते ही 'माहौल' बनाने निकल पड़े केजरीवाल अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है. जेल से बाहर आने के बाद आज सीएम केजरीवाल जनता की नब्ज टटोलने के लिए कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मुलाकात भी करेंगे. सीएम आज सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर उन्होंने भगवान हनुमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश से ‘‘तानाशाही’’ खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा.
UP: मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने की खुदकुशी! यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली. घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है.इसके बाद आरोपी ने अपने 3 बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी भी मौत हो गई. परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-भारत के इन हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानें देश के मौसम का हाल देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जैसी मौसमी गतिविधियां देखी जा रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 11 मई को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड और तमिलनाडु में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
Gujarat Board 10th Result 2024 Declared: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज, 11 मई को गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट सुबह 8 बजे घोषित किए गए हैं. जो छात्र गुजरात एसएससी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट कर चेक कर सकते हैं.
IPL 2024, GT vs CSK Highlights: गिल-सुदर्शन की चली आंधी... गुजरात ने CSK से लिया पिछली हार का बदला, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-59 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रनों से हरा दिया. 10 मई (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात ने सीएसके को जीत के लिए 232 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वह आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी. गुजरात टाइटन्स की मौजूदा सीजन में यह 12 मैचों में पांचवीं जीत रही और उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें अब भी कायम हैं. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन सीएसके की यह 12 मैचों में छठी हार रही.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



