
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 मई, 2024 की खबरें और समाचार: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज से केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर अपना फैसला सुनाएगा. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट का रूख किया है.
अक्षय तृतीया के मौके केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई है. आज ही गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट भी खुलेंगे. बीजेपी नेता नवनीत राणा की चुनौती को असदुद्दीन ओवैसी ने मंजूर करते हुए कहा कि मोदी से पूछकर बताओ मुझे 15 सेकेंड के लिए कहां आना है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सात दिनों की रिहाई मांगी है, याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
अक्षय तृतीया के मौके पर शुरू हुई चारधाम यात्रा, भक्तों के लिए खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू हुई है. हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदार नगरी में पहुंचे हैं. इस दौरान जय केदार के जयकारों से केदार नगरी गूंज उठी है.केदारनाथ धाम के प्रमुख रावल भीमाशंकर लिंग ने पूर्ण विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले. सुबह 7.10 बजे भक्तों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इसके बाद सुबह 10.29 बजे यमुनोत्री धाम और 12.25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दर्शन और निरीक्षण के लिए सुबह सात बजे केदारनाथ धाम पहुंच गए थे.
'मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना...', ओवैसी ने छोटे भाई अकबरुद्दीन की खुलकर की तारीफ तेलंगाना (Telangana) की हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर चर्चा में हैं. पिछले दिनों बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में वोट मांगने पहुंची अमरावती से बीजेपी कैंडिडेट नवनीत राणा ने ओवैसी ब्रदर्स को निशाने पर लिया. इस दौरान उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी के विवादित बयान (पंद्रह मिनट) की बात करते हुए भड़काऊ भाषण दिया और 15 सेकंड का चैलेंज दिया.
टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या का आरोपी ढेर, गाजियाबाद में हुई मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर भी जख्मी यूपी के गाजियाबाद में बीते दिनों शालीमार गार्डन इलाके में टाटा स्टील के बिजनेस हेड (Tata Steel business head) विनय त्यागी की हत्या कर दी गई थी. विनय त्यागी का शव साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में नाले में मिला था. विनय की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस का कहना है कि विनय त्यागी की हत्या लूट के बाद की गई थी.
'3 साल में 123 चुनाव, कोई नेता अरेस्ट ही नहीं हो पाएगा...' केजरीवाल पर ED के 10 तर्क, आज 'सुप्रीम' फैसले का दिन एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई कर रही है. इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया और केजरीवाल की जमानत का विरोध किया है. ईडी ने कहा, चुनाव प्रचार ना मौलिक अधिकार है और ना ही संवैधानिक या कानूनी. ईडी का कहना था कि केजरीवाल को जमानत मिलने की स्थिति में बेईमान नेताओं को चुनाव की आड़ में बचने का मौका मिल जाएगा.
Virat Kohli IPL 2024: विराट कोहली के सामने कांपती हैं चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स, नहीं मानते तो देख लें ये रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन 9 मई को भी जारी रहा, उनके स्ट्राइक रेट पर जो सवाल उठ रहे थे, उसका भी उन्होंने बखूबी जवाब दिया. एक बार फिर वो पुराने रंग में नजर आए. कोहली ने 47 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, इसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. किंग कोहली का स्ट्राइक रेट भी इस पारी में 195.74 का रहा. कोहली ने इस मुकाबले में रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



