
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 जून 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
राज्यसभा के लिए आज मतदान चल रहा है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी के पक्ष में मतदान का ऐलान किया है. देश में कोरोना के 7584 नए केस सामने आए हैं.
राज्यसभा के लिए आज मतदान चल रहा है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी के पक्ष में मतदान का ऐलान किया है. देश में कोरोना के 7584 नए केस सामने आए हैं. वहीं, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को पटना स्थित लकी बंगला खाली करना पड़ेगा. इसके अलावा पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है.
1- RS चुनाव: ओवैसी की पार्टी ने चौंकाया, शिवसेना के नेतृत्व वाले MVA को वोट देने का ऐलान महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर आज चुनाव है. इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) ने शिवसेना के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार को वोट करने का ऐलान किया है. हालांकि, AIMIM विधायक कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे. महाराष्ट्र के औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर वोटिंग से पहले पार्टी के फैसले को बताया.
2- Corona: पिछले 24 घंटे में 4.8% बढ़े केस, मौतें भी तीन गुना...महाराष्ट्र-केरल में हाल बेहाल भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,584 नए केस मिले हैं. कल की तुलना में देश में 4.8% ज्यादा केस मिले. अब तक भारत में कोरोना वायरस के 4,32,05,106 मामले सामने आ चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल में मिले हैं.
3- RCP सिंह की ग्रह दशा ठीक नहीं, राज्यसभा से टिकट कटने के बाद अब छोड़ना पड़ेगा पटना का बंगला केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह इन दिनों परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे आरसीपी सिंह की ग्रह दशा ठीक नहीं है. एक के बाद एक सियासी झटके से उबरने की कोशिश में लगे आरसीपी सिंह को एक और झटका लगा है. आरसीपी सिंह पटना के जिस प्यारे बंगले में निवास करते थे. उससे भी बेदखल होने की बारी आ गई है.
3- आज जारी होंगे बंगाल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, aajtak.in पर करें चेक WBCHSE 12th Result 2022 LIVE Updates: छात्रों की सहूलियत के लिए इस वर्ष बोर्ड रिजल्ट aajtak.in पर होस्ट किए जा रहे हैं. स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट चेक करनी होगी. रिजल्ट की घोषणा दोपहर 11 बजे की जाएगी जिसके बाद 12 बजे मार्कशीट डाउनलोड लिंक लाइव हो जाएगा.
5- बॉलर्स ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, 211 का स्कोर भी नहीं बचा पाए, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सपना नई दिल्ली में गुरुवार (9 जून) को खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका टीम के हाथों करारी हार हुई है. नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में खेल रही टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 211 का स्कोर बनाया था. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल कर लिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



