
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 जुलाई, 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 जुलाई, 2023 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां बस पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. देश में आज यानि 1 जुलाई से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं.
जुलाई की शुरूआत के साथ ही आज से कई बदलाव भी हो रहे हैं जो हमारे बैंक खातों से लकर रसोई तक से जुड़े हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहीं महाराष्ट्र के बुलढाणा में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बस के पलट जाने से 26 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई है. सूरत पुलिस ने 23 साल बाद हत्या के वांटेड अपराधी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपराधी साधु का भेष धारण किया था. जानिए शुक्रवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...
आज से देश में ये 5 बड़े बदलाव... HDFC मर्जर से LPG के दाम तक यहां चेक करें पूरी लिस्ट आज से जुलाई का महीना (July 2023) शुरू हो चुका है और हर महीने की तरह ये महीना भी कई बड़े बदलावों को लेकर आया है. इनमें रसोई से लेकर आपके बैंक खाते से से जुड़े बदलाव तक शामिल हैं. 1 जुलाई 2023 यानी महीने के पहले ही दिन से लागू होने वाले ये चेंज (Rules Change From July 1) आम जनता पर जेब पर सीधा असर डालने वाले हैं. आज से होने वाले इन चेंज में सबसे बड़ा बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा है, दरअसल, HDFC बैंक और HDFC LTd का विलय आज से प्रभावी हो रहा है.
महाराष्ट्र: जिंदा जल गए 26 लोग... नींद में थे यात्री, डिवाइडर से टकराने के बाद टायर में ब्लास्ट, फिर धधक उठी बस महाराष्ट्र के बुलढाना जिले सिंदखेड़ राजा शहर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुआ है. यहां सिटीलिंक ट्रेवल्स की लक्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी. बस का एक्सीडेंट होने के बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते बस धधकने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक 26 लोगों की जान चली गई.
लंबी दाढ़ी, लंबे बाल और साधु की वेशभूषा... 23 साल बाद मथुरा से गिरफ्तार हुआ गुजरात का वांटेड क्रिमिनल वो कहते हैं ना कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं. अपराधी चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन वह पकड़ा ही जाता है. इस कहावत को सूरत पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है. दरअसल, सूरत पुलिस ने 23 साल बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह अपराधी साधु का भेष धारण करके रह रहा था.
संसद में UCC बिल लाया गया तो लोकसभा और राज्यसभा में वोटों का क्या होगा नंबर गेम?
केंद्र सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर संसद के आगामी मॉनसून सत्र में विधेयक लाने की तैयारी में है. लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अकेले दम बहुमत में है. लोकसभा में नंबरगेम बीजेपी के पक्ष में है और निचले सदन से विधेयक पारित होने में कोई रुकावट नजर नहीं आ रही लेकिन राज्यसभा का नंबरगेम क्या है? संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में अगर यूसीसी से संबंधित बिल पर वोटिंग होती है तो गणित क्या होगा?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



